{"_id":"5c53c8cdbdec225eb65df0ca","slug":"arun-jaitley-said-no-one-who-cheats-india-can-hide-anywhere-in-the-world-and-escape","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरुण जेटली ने कहा, भारत को धोखा देने वाला दुनिया में कहीं नहीं छुप सकता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अरुण जेटली ने कहा, भारत को धोखा देने वाला दुनिया में कहीं नहीं छुप सकता
Fri, 01 Feb 2019 09:49 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 01 Feb 2019 09:49 AM IST
विज्ञापन
अरुण जेटली
- फोटो : Facebook
केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली इन दिनों अमेरिका में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को कहा कि नरेंद्र मोदी ने शासन में ईमानदारी की संस्कृति पेश की है और जो भी भारत को धोखा देगा वह दुनिया में कहीं भी छुप नहीं सकता है। उनका बयान ऐसे समय पर सामने आया है जब दुबई बेस्ड व्यवसायी राजीव सक्सेना और कॉरपोरेट लॉबिस्ट दीपक तलवार को भारत प्रत्यर्पित किया गया है।
विज्ञापन
राजीव और तलवार को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया है। जेटली ने लगातार तीन ट्वीट किए। जेटली ने कहा, 'यूपीए का ढांचा दिन-ब-दिन लड़खड़ाता जा रहा है। आखिर सभी रक्षा खरीद को बिचौलियों की आवश्यकता क्यों थी?' सक्सेना 3,600 करोड़ रुपये के अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी चॉपर के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में वांछित हैं।
विज्ञापन
वहीं तलवार को प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई ने कथित तौर पर विदेशी फंडिंग रूट के जरिए 90 करोड़ रुपये से अधिक धन का दुरुपयोग करने के मामले में वांछित था। जेटली ने कहा, 'भारत को धोखा देने वाला कोई भी शख्स दुनिया में कहीं छिप नहीं सकता। भारत की कूटनीतिक ताकत और अधिक सभ्य अतंरराष्ट्रीय प्रक्रिया उसे बेहतर बनाती हैं।'
विज्ञापन
जेटली ने कहा, 'यदि प्रधानमंत्री ईमानदार हैं, अगर वह शासन में ईमानदारी की संस्कृति लागू करते हैं, भारत को धोखा देने वाला कोई शख्स नहीं बचेगा।' बता दें कि केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के बारे में सरकार ने कहा था कि उनका अमेरिका में सॉफ्ट टिश्यू कैंसर का ऑपरेशन हुआ है। यह दुर्लभ किस्म का ऑपरेशन है। सूत्र बताते हैं कि ऑपरेशन की अनिवार्यता को देखते हुए चिकित्सकों ने इसे जरूरी समझा।
No one who cheats INDIA can hide anywhere in the world and escape. INDIA’s Diplomatic strength and more civilized International procedures will get better of him.
— Arun Jaitley (@arunjaitley) January 31, 2019