{"_id":"5c24d219bdec2256a104e6c0","slug":"arun-jaitley-praised-nia-for-exposing-is-module","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेटली ने की एनआईए की तारीफ, कंप्यूटर निगरानी आदेश का बचाव किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जेटली ने की एनआईए की तारीफ, कंप्यूटर निगरानी आदेश का बचाव किया
Thu, 27 Dec 2018 06:52 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 27 Dec 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
अरुण जेटली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दिल्ली पुलिस और यूपी एसटीएफ की मदद से देश में इस्लामिक स्टेट (आईएस) मॉड्यूल का पर्दाफाश करने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की तारीफ की है। दिल्ली और यूपी में एनआईए की कार्रवाई को आधार बनाते हुए जेटली ने देश में सभी कंप्यूटरों की निगरानी का अधिकार 10 केंद्रीय जांच एजेंसियों को देने के सरकार के फैसले का बचाव किया।
विज्ञापन
जेटली ने ट्वीट किया, ‘आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश कर एनआईए ने बेहतरीन काम किया है। क्या इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन की निगरानी के बिना एनआईए की आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ कार्रवाई संभव थी?’ कांग्रेस पर हमला बोलते हुए जेटली ने लिखा, ‘सर्वाधिक निगरानी यूपीए शासन में हुई थी। राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता सर्वोपरि है। जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता केवल मजबूत लोकतांत्रिक देश में सुरक्षित रहेगी, आतंकी प्रभुत्व वाले देश में नहीं।’
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीबीआई, एनआईए और ईडी समेत 10 केंद्रीय एजेंसियों को देश के सभी कंप्यूटरों की निगरानी का अधिकार दिया है। सरकार के इस फैसले का कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल विरोध कर रहे हैं। अब जेटली ने आतंकी मॉड्यूल पर एनआईए के खुलासे के बहाने निगरानी को राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़ते हुए विपक्ष को घेरने की कोशिश की है।
विज्ञापन