फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   arun jaitley kidney transplant surgery today in aiims

एम्स में आज होगा जेटली का किडनी ट्रांसप्लांट, सर्जरी से पहले खत्म हुए सभी टेस्ट

Sun, 08 Apr 2018 02:15 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Sun, 08 Apr 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
arun jaitley kidney transplant surgery today in aiims
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली - फोटो : amar ujala

केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली की शनिवार को होने वाली गुर्दा प्रत्यारोपण (किडनी ट्रांसप्लांट) सर्जरी अब रविवार को की जाएगी। शुक्रवार शाम को घर से सर्जरी के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती हुए जेटली को शनिवार को मेडिकल टेस्ट की एक लंबी सीरीज से गुजरना पड़ा। 65 साल के वित्त मंत्री को इसके बाद सर्जरी से पहले एक दिन के लिए निगरानी में रखने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


एम्स सूत्रों के अनुसार, गुर्दा प्रत्यारोपण कराने वाले मरीज को एक दिन की निगरानी में रखना एक रुटीन मेडिकल प्रक्रिया है और अब जेटली की सर्जरी रविवार को की जाएगी। हालांकि शनिवार को उनको गुर्दा देने वाले डोनर की भी सभी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी थीं।
विज्ञापन


गुर्दे की बीमारी से जूझ रहे अरुण जेटली सोमवार से अपने कार्यालय भी नहीं गए हैं और उन्होंने राज्यसभा के लिए दोबारा चुने जाने के बाद हुए शपथ ग्रहण समारोह में भी हिस्सेदारी नहीं की थी। इस दौरान उन्होंने अपने घर पर ही चिकित्सा सुविधा ली थी, लेकिन परेशानी बढ़ने पर उन्हें शुक्रवार शाम को एम्स में भर्ती होना पड़ा था। जेटली का ऑपरेशन एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया के भाई व अपोलो हॉस्पिटल के नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. संदीप गुलेरिया द्वारा करने की संभावना है, जो जेटली परिवार के मित्र भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेटली इससे पहले सितंबर 2014 में लंबे समय से चली आ रही मधुमेह की बीमारी के कारण बढ़ गए वजन को कम करने के लिए बेरियाट्रिक सर्जरी भी करा चुके हैं। मैक्स अस्पताल में की गई उस सर्जरी के बाद आई दिक्कतों के कारण उन्हें तब भी एम्स में भर्ती होना पड़ा था। इससे कई साल पहले वह दिल की भी सर्जरी करा चुके हैं।


नहीं जाएंगे भारत-ब्रिटेन आर्थिक वार्ता के लिए लंदन
बृहस्पतिवार को ट्वीट के जरिए अपनी बीमारी की पुष्टि करने वाले वित्तमंत्री ने इसके चलते अगले सप्ताह लंदन में होने वाली पहले से तय 10वीं भारत-ब्रिटेन आर्थिक व वित्तीय वार्ता भी स्थगित कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed