{"_id":"686484219eabce187f08e0c6","slug":"artificial-lighting-increased-trees-green-life-in-urban-areas-average-of-three-weeks-compared-to-rural-areas-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंताजनक: शहरों की चकाचौंध में पेड़-पौधों का जीवनचक्र भी बदला, कृत्रिम रोशनी से तीन सप्ताह लंबी हो गई हरियाली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चिंताजनक: शहरों की चकाचौंध में पेड़-पौधों का जीवनचक्र भी बदला, कृत्रिम रोशनी से तीन सप्ताह लंबी हो गई हरियाली
Wed, 02 Jul 2025 06:28 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Wed, 02 Jul 2025 06:28 AM IST
सार
एक नए अंतरराष्ट्रीय शोध के मुताबिक कृत्रिम प्रकाश के चलते शहरी क्षेत्रों में पेड़ों की हरियाली का समय ग्रामीण इलाकों की तुलना में औसतन तीन सप्ताह तक बढ़ गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विस्तार
शहरों में रातों की बढ़ती रोशनी अब सिर्फ इंसानों की दिनचर्या ही नहीं, बल्कि पेड़-पौधों के जीवनचक्र को भी प्रभावित करने लगी है। एक नए अंतरराष्ट्रीय शोध के मुताबिक कृत्रिम प्रकाश के चलते शहरी क्षेत्रों में पेड़ों की हरियाली का समय ग्रामीण इलाकों की तुलना में औसतन तीन सप्ताह तक बढ़ गया है।
विज्ञापन
इस बदलाव से मौसम और स्वास्थ्य से जुड़ी कई चुनौतियां भी सामने आ रही हैं। अध्ययन में 2014 से 2020 के बीच उत्तरी गोलार्ध के 428 शहरों के सैटेलाइट डाटा का विश्लेषण किया गया। इसमें पाया कि शहरों में पेड़ों की पत्तियां औसतन 12.6 दिन पहले निकलती हैं और 11.2 दिन बाद झड़ती हैं। यानी हर साल शहरी हरियाली 23.8 दिन ज्यादा लंबी रहती है। अब तक माना जाता रहा था कि यह बदलाव मुख्यतः अर्बन हीट आइलैंड यानी शहरी गर्मी के कारण होता है। लेकिन इस अध्ययन ने साबित किया है कि मौसमी गतिविधियों में कृत्रिम प्रकाश अधिक अहम भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: उपलब्धि: पांच साल में 76% टीबी मरीजों को मिला पोषण योजना का लाभ, 2023 में 92 फीसदी वार्षिक लक्ष्य किया हासिल
विज्ञापन
मौसमी बदलाव नहीं पहचान पा रहे पेड़
पिछले दस वर्षों में शहरी क्षेत्रों में रात के समय कृत्रिम प्रकाश में हर साल करीब 10 फीसदी की दर से वृद्धि हुई है। खासकर एलईडी लाइट्स ने इस वृद्धि को और अधिक तीव्र कर दिया है। यह रोशनी पौधों की जैविक घड़ी को गुमराह कर देती है, जिससे वे मौसमी बदलावों को सही तरीके से पहचान नहीं पाते। नतीजतन, पत्तियों का गिरना देर से और बसंत का आगमन जल्दी होता है। अध्ययन में स्पष्ट किया गया कि पेड़ों की पत्तियों के गिरने के समय पर कृत्रिम रोशनी का असर मौसम के शुरुआत से भी अधिक होता है। पत्तियों की उपस्थिति बढ़ने से पेड़ अधिक कार्बन सोख सकते हैं पर यह बदलाव पारिस्थितिक संतुलन को भी खतरे में डाल रहा है।
ये भी पढ़ें: Madras HC: वैधानिक निकायों में दिव्यांगों को आरक्षण देने के लिए कदम उठाए केंद्र, मद्रास हाईकोर्ट का निर्देश
एलईडी रोशनी ने बढ़ाया भ्रम
पुराने सोडियम लैंप की जगह अब शहरों में चमकीली सफेद एलईडी लाइट्स लगाई जा रही हैं, जो अधिक मात्रा में नीली रोशनी छोड़ती हैं। पौधे इस नीली रोशनी को विशेष रिसेप्टर के माध्यम से महसूस करते हैं और इसका सीधा असर उनके विकास चक्र पर पड़ता है। हालांकि अभी तक अधिकतर सैटेलाइट नीली रोशनी को ठीक से नहीं पकड़ पाते, जिससे इसके दीर्घकालिक प्रभावों को समझना मुश्किल हो जाता है।