फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Artificial intelligence now supports to keep Corona record properly

कोरोना का रिकॉर्ड रखने को अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ली जा रही मदद, ऐसे करता है काम

Tue, 05 May 2020 05:56 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 05 May 2020 05:56 AM IST
विज्ञापन
Artificial intelligence now supports to keep Corona record properly
आईसीएमआर - फोटो : social media

कोरोना की जांच में जुटे भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने जांच संबंधी डाटा के रिकॉर्ड की सटीक जानकारी के लिए कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) का सहारा लिया है। आईटी कंपनी आईबीएम के पास इसकी जिम्मेदारी है जिसने सोमवार को बताया कि वर्चुअल चैट असिस्टेंट के जरिए इसे पूरा किया जाएगा। इसे सफल बनाने के लिए वॉटसन असिस्टेंट तकनीक का प्रयोग होगा।

विज्ञापन


आईसीएमआर के निदेशक बलराम भार्गव ने बताया कि जांच, इलाज और रोग की पहचान पर ध्यान देने की जरूरत है तभी इसके प्रसार को रोका जा सकता है। देशभर में अलग-अलग टीमें लगी है जिनसे इस तकनीक के जरिए सटीक जानकारी अब मिल सकेगी की कहां पर क्या स्थिति है। इसका फायदा ये होगा कि हम ये आसानी से तय कर सकेंगे कि किस क्षेत्र में अधिक ध्यान देने की जरूरत है और इलाज के लिए वहां पर क्या रणनीति अपनानी है।
विज्ञापन


इलेक्ट्रॉनिक एंव सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का के अतिरिक्त सचिव गोपालकृष्णन का कहना है कि कोरोना से जुड़े आंकड़ों को एआई के जरिए बेहतर ढंग से तैयार करने में आसानी होगी। उन्होंने बताया कि इससे आईसीएमआर की वेबसाइट पर मौजूद पेज को सिर्फ वही व्यक्ति प्रयोग करता है जो सैंपल कलेक्शन या जांच से जुड़ा है और ये पूरी तरह सुरक्षित होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed