फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Article 370: Shivraj Singh Chouhan called Pandit Nehru Criminal and gave two reason for that

अनुच्छेद 370 पर शिवराज ने कांग्रेस को घेरा, पंडित नेहरू को बताया अपराधी

Sun, 11 Aug 2019 08:20 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 11 Aug 2019 08:20 AM IST
सार

  • अनुच्छेद 370 हटाने के बाद से कांग्रेस लगातार मोदी सरकार की मंशा पर सवाल खड़े कर रही है।
  • शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू अपराधी थे।
  • शिवराज ने कहा कि जब भारतीय सेना कश्मीर में पाकिस्तानी कबाइलियों को खदेड़ते हुए आगे बढ़ रही थी तब उन्होंने (नेहरू) युद्ध विराम की घोषणा की।

विज्ञापन
Article 370: Shivraj Singh Chouhan called Pandit Nehru Criminal and gave two reason for that
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : ANI

विस्तार

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के एक खंड को छोड़कर बाकी सभी खंड को हटाए जाने के सरकार के फैसले पर सियासी तकरार का अंत होते हुए दिखाई नहीं दे रहा है। कांग्रेस लगातार मोदी सरकार की मंशा पर सवाल खड़े कर रही है। वहीं भाजपा भी उसके आरोपों का जवाब देने से नहीं चूक रही है। अब मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनुच्छेद 370 पर कांग्रेस को घेरा है। उनका कहना है कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू अपराधी थे। 

विज्ञापन


ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में मीडिया से बात करते हुए शिवराज ने पंडित नेहरू को अपराधी बताया और इसके पीछे की दो वजह भी बताईं। उन्होंने कहा, 'जवाहर लाल नेहरू एक अपराधी थे। जब भारतीय सेना कश्मीर में पाकिस्तानी कबाइलियों को खदेड़ते हुए आगे बढ़ रही थी तब उन्होंने युद्ध विराम की घोषणा की। एक तिहाई कश्मीर को पाकिस्तान ने अधिकृत कर लिया। यदि कुछ और दिनों तक युद्ध विराम की घोषणा न की गई होती तो पूरा कश्मीर आज हमारा होता।'
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'जवाहर लाल नेहरू का दूसरा अपराध अनुच्छेद 370 था। भला एक देश में कैसे दो निशान, दो विधान (संविधान) और दो प्रधान अस्तित्व में हो सकते हैं? यह केवल देश के साथ अन्याय नहीं बल्कि अपराध भी है।' संसद ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस लिया है और दोनों सदनों ने जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल को मंजूरी दे दी है। जिसके तहत जम्मू-कश्मीर को अब दो हिस्सों में बांटकर केंद्र शासित प्रदेश बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इससे पहले वायनाड से सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के हालात पर गंभीर चिंता जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की थी कि वह देश को बताएं कि वहां क्या हो रहा है। कांग्रेस कार्यसमिति की दूसरे दौर की बैठक के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि घाटी को लेकर कई तरह की खबरे आ रही हैं। वहां लोग मर रहे हैं। सरकार को वहां की स्थिति के बारे में जवाब देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed