फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Article 370: Satellites images show Pakistan is planning something sinister against India

अनुच्छेद 370: बौखलाया पाक रच रहा साजिश, तीन नौसैनिक बंदरगाहों को कराया खाली

Sun, 11 Aug 2019 11:09 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 11 Aug 2019 11:09 AM IST
विज्ञापन
Article 370: Satellites images show Pakistan is planning something sinister against India
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

भारत ने जब से अनुच्छेद 370 को खत्म करने का फैसला लिया है तब से पड़ोसी देश पाकिस्तान बौखला गया है। उसकी झल्लाहट कई तरीके से सामने आ रही है। उसने भारत और पाकिस्तान के बीच चलने वाली ट्रेनों और बस सेवा को बंद कर दिया है। इतना ही नहीं उसने भारत के साथ अपने व्यापार को बंद कर दिया है और कूटनीतिक रिश्ते घटा दिए हैं।

विज्ञापन


सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि उसने कराची, ओरमारा और ग्वादर नौसैनिक बंदरगाहों को खाली करवा दिया है। जो उसके द्वारा साजिश रचने की तरफ इशारा कर रहे हैं। पाकिस्तान ने अपने तीनों प्रमुख नौसेनिक बंदरगाहों को खाली करवा लिया हो। जानकार इसे किसी गड़बड़ी से जोड़कर देख रहे हैं। सैटेलाइट तस्वीरें ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस से भेजी गई हैं। जिन्हें @detresfa नाम के यूजर ने अपने अकाउंट से साझा किया है।
विज्ञापन


तस्वीर के अनुसार ओरमारा बंदरगाह में मौजूद जिन्ना नेवी बेस और ग्वादर बंदरगाह पूरी तरह से खाली करवा दिए गए हैं। कराची के नौसेनिक डॉक पर केवल तीन जहाज खड़े हैं। जबकि अनुच्छेद 370 हटने से पहले की सैटेलाइट तस्वीरों में दिख रहा था कि यहां पर बड़ी संख्या में जहाज खड़े थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चार अगस्त की एक सैटेलाइट तस्वीर में रावलपिंडी के चाकलाला का नूर खान वायुसेना बेस कैंप पूरी तरह से खाली दिख रहा है। वहीं 19 जून को ली गई यहां की तस्वीर में सबकुछ सामान्य दिखाई दे रहा है। पांच अगस्त के बाद से पाक अधिकृत कश्मीर में वीआईपी उड़ानों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। बीते पिछले चार दिनों में यहां चार फ्लाइट्स आ चुकी हैं। एक सैटेलाइट तस्वीर में एक वीवीआईपी गल्फस्ट्रीम विमान पीओके की तरफ नजर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed