फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Around one crore citizens in West bengal joined the BJP during BJP membership Drive

ममता के प. बंगाल में भाजपा की बड़ी 'सेंध', एक करोड़ लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता

Thu, 29 Aug 2019 09:51 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 29 Aug 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
Around one crore citizens in West bengal joined the BJP during BJP membership Drive
jp nadda, narendra modi, amit shah - फोटो : फाइल फोटो - PTI

भाजपा ने अपना सदस्यता अभियान पूरा कर लिया है। पार्टी का दावा है कि उसने इस दौरान पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड तोड़ एक करोड़ सदस्य बनाए हैं। अगर पार्टी के दावे को सही मानें, तो आने वाले विधानसभा चुनाव में यह बड़े राजनीतिक बदलाव का संकेत माना जा सकता है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में पार्टी के छह लाख से ज्यादा सदस्य बन चुके हैं।

विज्ञापन

सभी 10,600 मतदाता भाजपा के सदस्य

भाजपा सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय संयोजक शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया कि गुजरात के चूड़ास्मा जिले में बूथ नंबर 14 के सभी 10,600 मतदाता भाजपा के सदस्य बन गए हैं। वहीं राजस्थान के अजमेर में मुस्लिम समुदाय के अनेक ऐसे लोग भी भाजपा के सदस्य बने, जिन्होंने पहले तो पार्टी की सदस्यता ली और उसके बाद हज करने गए।  

विज्ञापन

सात करोड़ सदस्य बने

भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को एक प्रेसवार्ता के दौरान दावा किया कि पार्टी ने अपने सद्स्यों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी की है। अभी तक 5.81 करोड़ सदस्यों की सदस्यता को ऑनलाइन दर्ज किया जा चुका है। विभिन्न कारणों से कई राज्यों के सदस्यों की जानकारी ऑनलाइन दर्ज नहीं की जा सकी है। उनका दावा है कि यह प्रक्रिया पूरी होने तक कुल सात करोड़ से ज्यादा सदस्य पार्टी के सदस्य बन चुके होंगे। यह संख्या अभियान के लिए तय किए गए लक्ष्य 2.20 करोड़ (पूर्व सदस्य संख्या का 20 फीसदी) से बहुत ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं भाजपा ने अपने सदस्यों की संख्या बढ़ाने के दौरान वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी किया। पार्टी का दावा है कि इस दौरान लगभग 19 करोड़ पेड़ भी लगाए गए।    

अभियान की शुरुआत

भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत पार्टी संस्थापक श्यामाप्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन 06 जुलाई से हुई थी। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने चुनाव क्षेत्र वाराणसी में, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह तेलंगाना में, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जयपुर में और केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में नए सदस्यों को पार्टी से जोड़कर अभियान की शुरुआत की थी। 

 

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इस कार्यक्रम का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया था। अरुण चतुर्वेदी, शोभा, दुष्यंत गौतम को सह-संयोजक बनाया गया था। कार्यक्रम 10 अगस्त को समाप्त हो जाना था, लेकिन कुछ राज्यों में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए इसे 20 अगस्त तक बढ़ा दिया गया था। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed