{"_id":"5c476203bdec2273703ffed2","slug":"around-8-lakh-people-got-jobs-in-november-last-year-epfo","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछले साल नवंबर में 7.32 लाख लोगों को मिला रोजगार : ईपीएफओ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पिछले साल नवंबर में 7.32 लाख लोगों को मिला रोजगार : ईपीएफओ
Wed, 23 Jan 2019 12:03 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Wed, 23 Jan 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में नवंबर, 2018 में 7.32 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध हुआ। यह आंकड़ा नवंबर, 2017 के मुकाबले 48 फीसदी (4.93 लाख) अधिक है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के मुताबिक, पिछले 15 महीनों में नवंबर के दौरान सबसे ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा हुए।
विज्ञापन
ईपीएफओ के भविष्य निधि कोष में सितंबर 2017 से नवंबर 2018 तक कुल 73.50 लाख नए नाम दर्ज किए गए। हालांकि, ईपीएफओ ने अक्तूबर, 2018 के आंकड़ों को संशोधित कर 6.66 लाख किया है। इससे पहले यह आंकड़ा 8.27 लाख था। संगठन ने सितंबर, 2017 से अक्तूबर, 2018 के दौरान के कुल आंकड़ों को भी पहले के 79.16 लाख से संशोधित कर 66.18 लाख किया है।
विज्ञापन
आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल मार्च में ईपीएफओ की भविष्य निधि योजना में सबसे कम 55,831 नए नाम दर्ज हुए। ईपीएफओ ने हालांकि यह कहा है कि आंकड़े अंतिम नहीं हैं और इन्हें अपडेट करने का काम लगातार चलता रहता है।
विज्ञापन