फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   around 40 MLAs of chhattisgarh reached Delhi in support of Bhupesh Baghel meet Congress state in-charge PL Punia

राजनीति: कांग्रेस प्रभारी पुनिया के घर जमीन पर बैठे छत्तीसगढ़ कांग्रेस के विधायक, बघेल के समर्थन का पत्र भी दिया

Fri, 27 Aug 2021 04:59 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Fri, 27 Aug 2021 04:59 PM IST
सार

शुक्रवार दोपहर कांग्रेस पार्टी 40 से ज्यादा विधायक बसों से प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के दिल्ली के घर पहुंच गए थे। यहां भिलाई के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव समेत कई अन्य विधायक प्रभारी पीएल पुनिया के पैरों में गिर पड़े और जमीन पर बैठकर ही उन्होंने अपनी बात रखी...

विज्ञापन
around 40 MLAs of chhattisgarh reached Delhi in support of Bhupesh Baghel meet Congress state in-charge PL Punia
राजधानी दिल्ली में छत्तीसगढ़ के विधायक - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस की छत्तीसगढ़ सरकार में ढ़ाई ढ़ाई साल के सीएम पद का लेकर मचा घमासान अब दिल्ली दरबार तक पहुंच गया है। हाईकमान ने एक तरफ जहां सीएम भूपेश बघेल को दिल्ली तलब किया, तो टीएस सिंहदेव भी दिल्ली में डटे दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच भूपेश बघेल के समर्थन में राज्य के 40 से ज्यादा विधायक दिल्ली पहुंच गए हैं। सभी विधायकों ने बघेल के समर्थन में अपना एक पत्र कांग्रेस के राज्य प्रभारी पीएल पुनिया को सौंपा है। शाम को चार बजे सीएम भूपेश बघेल भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिलने उनके घर पहुंचे।

विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर कांग्रेस पार्टी 40 से ज्यादा विधायक बसों से प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के दिल्ली के घर पहुंच गए थे। यहां भिलाई के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव समेत कई अन्य विधायक प्रभारी पीएल पुनिया के पैरों में गिर पड़े और जमीन पर बैठकर ही उन्होंने अपनी बात रखी। मीडिया से चर्चा करते हुए कांग्रेस विधायकों ने कहा कि हम कांग्रेस हाईकमान से मिलने और अपनी बात रखने दिल्ली पहुंचे हैं। नेतृत्व परिवर्तन का फैसला पूरी तरह से हाईकमान तय करेगा।
विज्ञापन


हालांकि इस बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने उन खबरों को निराधार बताया है, जिसमें यह कहा गया है आलाकमान ने मुझे और विधायकों को दिल्ली बुलाया है। उन्होंने दिल्ली गए विधायकों को भी अप्रत्यक्ष रुप से संदेश दे दिया है कि वह अनुशासन में रहें और पार्टी आलाकमान के निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल 2018 में हुए विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस की ओर से भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव की ओर से सीएम पद के लिए दावा किया गया था। तब बघेल को कमान मिली थी और कहा जा रहा था कि ढाई साल बाद टीएस सिंह देव सीएम बनाया जाएगा। हालांकि कांग्रेस हाईकमान या राज्य के किसी नेता की ओर से इस पर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया था। दिल्ली के लिए बघेल ने हवाई अड्डे पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें पार्टी हाईकमान की ओर से बुलाया गया है। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि राज्य के विधायकों की मौजूदगी में सीएम परिवर्तन का फैसला हो सकता है।


बघेल ने कहा, 'केसी वेणुगोपाल जी ने कल मुझे संदेश भेजा था कि आज मैं राहुल गांधी से मुलाकात करूं। उनके निर्देश के आधार पर मैं दिल्ली जा रहा हूं और इससे ज्यादा मुझे कोई जानकारी नहीं है।' अन्य कई विधायकों और मंत्रियों के भी दिल्ली पहुंचने की सवाल पर भूपेश बघेल ने कहा, 'आखिर वे अपने नेताओं से मिलने क्यों नहीं जा सकते हैं। मुझे भी कॉल मिली तो आज मैं जा रहा हूं। कोरोना काल के चलते कोई भी दिल्ली नहीं आ पाया। ऐसे में अब लंबे समय के बाद सभी नेताओं से मिलने के लिए लोग दिल्ली जा रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed