{"_id":"6379093c76f1d8545432df1c","slug":"armys-two-day-purvottar-swabhiman-utsav-from-today-in-guwahati-martyrs-will-be-remembered","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: सेना का दो दिवसीय 'पूर्वोत्तर स्वाभिमान उत्सव' आज से गुवाहाटी में, शहीदों को किया जाएगा याद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: सेना का दो दिवसीय 'पूर्वोत्तर स्वाभिमान उत्सव' आज से गुवाहाटी में, शहीदों को किया जाएगा याद
Sat, 19 Nov 2022 10:20 PM IST
निर्मल कांत
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 19 Nov 2022 10:20 PM IST
सार
कार्यक्रम आजादी के अमृतमहोत्सव समारोह कड़ी का हिस्सा है। कार्यक्रम में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा सहित पूर्वोत्तर के कई राज्यों के अलावा पूर्वी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता भी रहेंगे।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर स्वाभिमान उत्सव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय सेना पूर्वोत्तर के गुमनाम नायकों की वीरता को याद करने और उन्हें सम्मानित करने के लिए 20 और 21 नवंबर को यहां पूर्वोत्तर स्वाभिमान उत्सव का आयोजन करने जा रही है। इसकी जानकारी सेना के वरिष्ठ अधिकारी ने दी।
विज्ञापन
इस विशेष कार्यक्रम के जरिए राष्ट्र निर्माण में भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र के वीरों के योगदान को याद किया जाएगा। यह कार्यक्रम भारतीय सेना, मुख्यालय पूर्वी कमान के तत्वावधान में पूर्वोत्तर के राज्यों पूर्वोत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक परिषद (एनईजेडसीसी) के सहयोग से किया जा रहा है।
विज्ञापन
यह कार्यक्रम आजादी के अमृतमहोत्सव समारोह कड़ी का हिस्सा है। कार्यक्रम में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा सहित पूर्वोत्तर के कई राज्यों के अलावा पूर्वी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता भी रहेंगे।
विज्ञापन
अधिकारी के मुताबिक दो दिवसीय इस कार्यक्रम में गुमनाम नायकों की भूमिका, भारतीय सशस्त्र बलों और सरकार के अन्य महत्वपूर्ण अंगों जैसे उत्तर पूर्वी परिषद (एनईसी), सीमा सड़क संगठन (बीआरओ), असम राइफल्स और पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के बारे में जागरुकता फैलाना है।