{"_id":"593cb0e94f1c1b4c078b4b6d","slug":"army-using-new-radar-system-to-catch-terrorists-hiding-in-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना कर रही नए रडार सिस्टम का इस्तेमाल, नहीं बच पाएंगे घर में छुपे आतंकी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सेना कर रही नए रडार सिस्टम का इस्तेमाल, नहीं बच पाएंगे घर में छुपे आतंकी
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Sun, 11 Jun 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में घरों में छुप कर बैठे आतंकियों की अब खैर नहीं है। सेना इन आतंकियों से निपटने के लिए नई रणनीति बना रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार सेना सर्च ऑपरेशन के दौरान जिहादियों और आतंकियों को पकड़ने के लिए नए रडार सिस्टम का इस्तेमाल कर रही है। यह रडार घरों में और दीवार के आरपार एक्सेस करने में भी सक्ष्म है। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि इन रडार सिस्टम को अमेरिका और इजरायल से पहले ही मंगाया जा चुका है।
विज्ञापन
ये रडार सिस्टम सेना के जवानों को उन आतंकियों की लोकेशन ट्रेस करने में मदद करेंगे, जो अंडरग्राउंड होकर काम करते हैं। अधिकारी ने बताया कि कुछ जवान इन रडार सिस्टम का इस्तेमाल कश्मीर में कर रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि सेना को इस तरह के रडार के जरूरत सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में मिली असफलता के बाद पड़ी। इस ज्वाइंट ऑपरेशन में सेना के जवान और जम्मू-कश्मीर पुलिस घर में छुपे आतंकियों को खोज रही थी। सेना की इंटेलिजेंस एजेंसी को खबर मिली थी कि कुछ जिहादी आतंकी कश्मीर में घरों में छुपकर आतंक फैलाने का काम कर रहे हैं। जिसके बाद से सेना ने यह ज्वाइंट ऑपरेशन शुरू किया था।
विज्ञापन