फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Army Two suspected Bangladeshi smugglers killed BSF action Tripura border medicines worth 15 lakh seized

Army: त्रिपुरा बॉर्डर पर बीएसएफ की कार्रवाई में दो संदिग्ध बांग्लादेशी तस्कर ढेर, 15 लाख की दवाएं जब्त

Sat, 26 Jul 2025 02:15 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: हिमांशु चंदेल Updated Sat, 26 Jul 2025 02:15 PM IST
सार

त्रिपुरा के अमजदनगर में भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने दो बांग्लादेशी तस्करों को मार गिराया और 15 लाख की दवाएं जब्त कीं। फायरिंग में एक तस्कर मौके पर ही मारा गया, जबकि दो घायल हो गए। बीएसएफ ने आत्मरक्षा में गोलीबारी की। दो भारतीय तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Army Two suspected Bangladeshi smugglers killed BSF action Tripura border medicines worth 15 lakh seized
बीएसएफ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

त्रिपुरा के दक्षिणी इलाके में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) ने तस्करी की कोशिश नाकाम करते हुए दो संदिग्ध बांग्लादेशी तस्करों को गोली मार दी। यह घटना शुक्रवार तड़के अमजदनगर इलाके में हुई। बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि जब तस्करी रोकने की कोशिश की गई, तब तस्कर आक्रामक हो गए, जिसके बाद आत्मरक्षा में गोली चलाई गई।
विज्ञापन


बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फायरिंग में तीन तस्कर घायल हो गए। इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायल तस्करों को उनके साथी वापस बांग्लादेश ले गए। घायल तस्करों को परशुराम उपजिला स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां एक और तस्कर की मौत हो गई। तीसरे का इलाज अब भी जारी है।
विज्ञापन


15 लाख रुपये की दवाओं की खेप जब्त
घटना के दौरान मौके से 15 लाख रुपये की अवैध दवाओं की खेप जब्त की गई। बीएसएफ अधिकारी ने बताया कि ये दवाएं तस्करी के जरिए बांग्लादेश पहुंचाई जा रही थीं। तस्करों के पास से किसी तरह का वैध दस्तावेज नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 12 दिन में पूरी पृथ्वी को करेगा स्कैन, धरती पर होने वाले बदलावों की देगा जानकारी

भारतीय तस्करों की भी गिरफ्तारी
त्रिपुरा पुलिस के सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) रणधीर देबबर्मा ने पुष्टि की कि इस मामले में दो भारतीय तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। इनसे पूछताछ कर तस्करी नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।


बीएसएफ और बीजीबी के बीच बैठक
बीएसएफ ने मौके पर मारे गए बांग्लादेशी तस्कर के शव को बांग्लादेश सीमा सुरक्षा बल (बीजीबी) को सौंप दिया। इस दौरान कमांडेंट स्तर की फ्लैग मीटिंग भी हुई, जिसमें BGB अधिकारियों ने फायरिंग को लेकर चिंता जताई। बीएसएफ ने साफ कहा कि भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सुरक्षा बलों पर हमला आत्मरक्षा की कार्रवाई को मजबूर करता है।

ये भी पढ़ें- सिर्फ चलने से कैसे कम हो सकता है कैंसर-डायबिटीज-ह्रदयरोग का खतरा, जानें कितना चलने से रहेंगे सुरक्षित

सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी
घटना के बाद बीएसएफ ने सीमा पर निगरानी और बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारत की नीति 'जीरो टॉलरेंस' की है। आने वाले दिनों में तस्करी पर लगाम लगाने के लिए ड्रोन, नाइट विजन कैमरे और अतिरिक्त गश्त की व्यवस्था भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed