{"_id":"593cc4694f1c1b476d8b4b91","slug":"army-released-visuals-of-five-terrorists-killed-in-uri","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ीः घुसपैठ की कोशिश कर रहे 5 आतंकी ढेर , सेना ने जारी की तस्वीर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
उड़ीः घुसपैठ की कोशिश कर रहे 5 आतंकी ढेर , सेना ने जारी की तस्वीर
amarujala.com- Written by : अभिषेक मिश्रा
Updated Sun, 11 Jun 2017 09:57 AM IST
विज्ञापन
उड़ी में मारे गए आतंकी
- फोटो : ANI
कश्मीर के उड़ी में चल रहा सेना का सर्च ऑपरेशन खत्म हो गया है। रविवार की सुबह सेना ने इस ऑपरेशन में मारे गए पांच आतंकियों की तस्वीरे जारी की। साथ ही सेना ने आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में बड़ी संख्या में हथियार भी जब्त किए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि जम्मू कश्मीर में शुक्रवार को आतंकियों ने एक बार फिर घुसपैठ की कोशिश की, जिसे भारतीय सेना ने बड़ी ही बहादुरी के साथ नाकाम कर दिया। बारामुला जिले के एलओसी से सटे इलाके उड़ी में सेना के जवानों द्वारा आतंकी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए 5 आतंकियों को मार गिराया है।Visuals of five terrorists killed in Uri infiltration bid, in Jammu and Kashmir. pic.twitter.com/oJcHvMri1w
— ANI (@ANI_news) June 11, 2017विज्ञापन
विज्ञापन
Visuals of weapons recovery from five killed terrorists in Uri infiltration bid, in Jammu and Kashmir. pic.twitter.com/JGAfphF9o0
— ANI (@ANI_news) June 11, 2017
पिछले एक हफ्ते में सेना ने एलओसी के रास्ते घुसपैठ की कोशिश कर रहे 12 आतंकियों को मार गिराया गया था। गुरुवार तक सेना की कार्रवाई में सात आतंकियों को मार गिराया जा चुका था जिसके बाद सेना द्वारा एलओसी से सटे तमाम इलाकों में आतंकी घुसपैठ की आशंकाओं के चलते सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है।