फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   army recruitment exam paper leak Arrested Major sent to police custody till 15 March

Army Exam Paper Leak: एक और मेजर गिरफ्तार, दोनों 15 मार्च तक के लिए भेजे गए पुलिस हिरासत में

Wed, 10 Mar 2021 04:18 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: कुमार संभव Updated Wed, 10 Mar 2021 04:18 PM IST
विज्ञापन
army recruitment exam paper leak Arrested Major sent to police custody till 15 March
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : file photo

महाराष्ट्र के पुणे में सेना भर्ती परीक्षा का पर्चा लीक करने के संबंध में जहां गिरफ्तार सेना के 47 वर्षीय अधिकारी को सोमवार (8 मार्च) को 15 मार्च तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। वहीं  मंगलवार को इस मामले में एक और मेजर की गिरफ्तारी हुई है और उन्हें भी 15 मार्च तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन


लोक अभियोजक प्रेम कुमार अग्रवाल ने अदालत को बताया कि मुरुगन ने व्हाट्सएप से अन्य आरोपियों को पर्चे भेजे थे। पुलिस यह जानना चाहती है कि उसे परीक्षा के पर्चे कहां से मिले। अग्रवाल ने कहा कि आरोपी ने मोबाइल फोन की चैट मिटा दी, जिसे फिर से निकालना है। साथ ही, वित्तीय लेनदेन समेत अन्य जानकारियों की जांच करना जरूरी है।
विज्ञापन


बचाव पक्ष के वकील एडी लोनंदकर ने विरोध जताते हुए अदालत में कहा कि आरोपी का फोन पहले से ही जब्त है। ऐसे में पुलिस हिरासत की जरूरत नहीं है। न्यायाधीश नवन्दर ने मुरुगन को 15 मार्च तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। साथ ही, कहा कि पर्चे लीक करने की साजिश में आरोपी की भूमिका अहम है। बता दें कि पर्चा लीक होने का मामला 28 फरवरी को सामने आया था। अब तक इस संबंध में सेना के तीन अधिकारियों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed