{"_id":"60452ba38ebc3ed3d535e564","slug":"army-officer-arrests-in-papar-leak-case-of-recruitment-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"भर्ती परीक्षा पर्चा लीक मामला : सेना का एक अधिकारी गिरफ्तार, आज कोर्ट में होगी पेशी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भर्ती परीक्षा पर्चा लीक मामला : सेना का एक अधिकारी गिरफ्तार, आज कोर्ट में होगी पेशी
Mon, 08 Mar 2021 01:08 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, पुणे
पीटीआई, पुणे
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 08 Mar 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
भर्ती परीक्षा का पर्चा लीक होने के हालिया मामले में रविवार को सेना के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया गया। पुणे पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सैन्य अधिकारी इस मामले में गिरफ्तार होने वाला सातवां व्यक्ति है। सोमवार को उसे पुणे की एक अदालत में पेश किया जाएगा।
इससे पहले, 28 फरवरी को होने वाली सेना की भर्ती परीक्षा का पर्चा लीक होने के बाद दो सैन्य अधिकारियों और तीन अन्य को गिरफ्तार किया गया था। पुणे और 40 अन्य केन्द्रों पर आयोजित परीक्षा को रद्द कर दिया गया था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, पर्चा लीक होने के संबंध में शहर में दो मामले दर्ज किए गए हैं। एक मामला पेपर लीक होने के संबंध में नववाड़ी थाने में दर्ज किया गया है, जबकि फर्जीवाड़ा से जुड़ा एक अन्य मामला विश्रामबाग थाने में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन