फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Army Major terminated from service by President for breaching laid down security protocol

India: राष्ट्रपति ने सेना के मेजर को किया सेवा किया बर्खास्त, निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप

Tue, 31 Oct 2023 10:54 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Tue, 31 Oct 2023 10:54 PM IST
सार

राष्ट्रपति मुर्मू ने भारतीय सेना के एक मेजर को उसके सेवा से बर्खास्त कर दिया है। आरोप है कि राष्ट्रीय सुरक्षा मानदंडों के उल्लंघन का दोषी पाए जाने के बाद कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
Army Major terminated from service by President for breaching laid down security protocol
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (फाइल फोटो) - फोटो : ट्विटर

विस्तार

सामरिक बल कमान (एसएफसी) में तैनात भारतीय सेना के एक मेजर को उसके सेवा से बर्खास्त कर दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उच्च स्तरीय जांच में राष्ट्रीय सुरक्षा मानदंडों के उल्लंघन का दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की। रक्षा एवं सुरक्षा प्रतिष्ठान ने मंगलवार को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सेना ने मार्च 2022 में मेजर की गतिविधियों की जांच शुरू की थी, जब संबंधित अधिकारियों को संवेदनशील जानकारी रखने और साझा करने सहित संदिग्ध गतिविधियों में उनकी कथित संलिप्तता का पता चला था। सूत्रों के मुताबिक, सेना अधिनियम, 1950 के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए लगभग एक सप्ताह पहले मेजर की सेवाओं को समाप्त करने के आदेश पर राष्ट्रपति ने हस्ताक्षर किए थे। बर्खास्तगी के आदेश सितंबर माह के बीच में जारी किए गए थे। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद इसे अधिसूचित किया गया।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, आरोपों के सामने आने के बाद ही 'बोर्ड ऑफ ऑफिसर्स' नियुक्त किए। आरोप है कि मेजर का पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी में काम करने वाले व्यक्ति के साथ संपर्क था।  मेजर के खिलाफ जासूसी में संभावित संलिप्तता सहित वर्गीकृत जानकारी रखने और अनधिकृत व्यक्तियों के साथ साझा करने का आरोप है। मेजर के फोन में वर्गीकृत जानकारी मिली है जो निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय सुरक्षा प्रोटोकॉल के संभावित उल्लंधन को लेकर एक ब्रिगेडियर रैंक अधिकारी सहित कई रक्षाकर्मियों की अलग से जांच की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, सेना की सोशल मीडिया नीतियों के कथित उल्लंघन के लिए ब्रिगेडियर सहित कम से कम कुछ अधिकारियों के खिलाफ अगले कुछ हफ्तों में अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed