फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Army launches multiple operations against militant in violence-hit Manipur News in Hindi

Manipur: सेना ने हिंसाग्रस्त मणिपुर में उग्रवादियों के खिलाफ शुरू किया अभियान, मुठभेड़ में एक गिरफ्तार

Sun, 06 Aug 2023 05:19 AM IST
गुलाम अहमद पीटीआई, इंफाल
पीटीआई, इंफाल Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 06 Aug 2023 05:19 AM IST
सार

मणिपुर के बिष्णुपुर में शनिवार तड़के हुई हिंसा की घटना के बाद सेना ने बड़े पैमाने पर ऑपरेशन शुरू किया। एक तलाशी अभियान के दौरान भारतीय सेना की टुकड़ी पर शनिवार शाम लगभग 5.30 बजे मोंगचम में सशस्त्र उग्रवादियों ने गोलीबारी की। सेना के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। 

विज्ञापन
Army launches multiple operations against militant in violence-hit Manipur News in Hindi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

सेना ने शनिवार को हिंसाग्रस्त मणिपुर की इंफाल घाटी में उग्रवादियों के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान शुरू किया। इस दौरान मोंगचम इलाके में मुठभेड़ में एक उग्रवादी घायल हो गया। सेना की स्पीयर कॉर्प्स (Spear Corps) के प्रवक्ता ने बताया कि घायल उग्रवादी को पकड़ लिया गया और उसके कब्जे से एक सेल्फ-लोडिंग राइफल, गोला-बारूद और युद्ध सामग्री बरामद की गई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शनिवार को तड़के बिष्णुपुर के क्वाक्ता में हुई हिंसा की घटना के बाद कई ऑपरेशन शुरू किए गए। एक तलाशी अभियान के दौरान भारतीय सेना की टुकड़ी पर शनिवार शाम लगभग 5.30 बजे मोंगचम में सशस्त्र उग्रवादियों ने गोलीबारी की। सेना के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। गोलीबारी में केआईए समूह से संबंधित एक सशस्त्र उग्रवादी गोली लगने से घायल हो गया और उसे पकड़ लिया गया। जबकि अन्य भागने में सफल रहे। सेना के प्रवक्ता ने कहा कि मुठभेड़ स्थल से एक सेल्फ-लोडिंग राइफल, गोला-बारूद और युद्ध सामग्री बरामद की गई है। फिलहाल सेना का ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन


बता दें, मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में ताजा हिंसा में शुक्रवार रात उग्रवादियों ने पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की हत्या कर दी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्रतिशोध में भीड़ ने बिष्णुपुर जिले के उखा तम्पक में कई घरों को जला दिया। दोबारा हिंसा को देखते हुए जिला प्रशासन ने बिष्णुपुर व चुराचांदपुर में सुबह 10:30 बजे से कर्फ्यू लगा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य वारदात में पुलिसकर्मी समेत तीन घायल 
क्वाक्ता के पास पुलिस और उग्रवादियों के बीच शनिवार सुबह गोलीबारी हुई। इसमें एक पुलिस कर्मी के चेहरे पर कुछ चोटें आईं। इसके अलावा दो और लोग घायल हुए हैं। तीनों को इलाज के लिए इंफाल ले जाया गया। वे खतरे से बाहर हैं। वहीं, 27 विधानसभा क्षेत्रों की समन्वय समिति द्वारा बुलाई गई 24 घंटे की हड़ताल से इंफाल घाटी में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed