फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Army issues RFI for drone detection system and CALM system

Indian Army: पाकिस्तान के ड्रोन कर रहे परेशान! सेना ने ड्रोन पहचान प्रणाली की खरीद के लिए मांगे प्रस्ताव

Tue, 22 Nov 2022 10:12 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Tue, 22 Nov 2022 10:12 PM IST
सार

उपकरण में स्वदेशी सामग्री 60 प्रतिशत होनी चाहिए, जो स्वदेशी रूप से डिजाइन किए गए उपकरण के मामले में छूट के साथ 50 प्रतिशत होगी। विक्रेताओं को उपकरण की सभी क्षमताओं को प्रदर्शित करना होगा।

विज्ञापन
Army issues RFI for drone detection system and CALM system
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय सेना ने मंगलवार को एकीकृत ड्रोन पहचान प्रणाली की खरीद के लिए सूचना के लिए अनुरोध (RFI) जारी किया। सेना ने 180 कैनिस्टर लॉन्च एंटी-आर्मर लॉइटर एम्यूनिशन (CALM) सिस्टम की खरीद के लिए भी एक आरएफआई जारी किया है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब भारत अपनी उत्तरी सीमा पर जारी तनाव के साथ-साथ ड्रोन के माध्यम से सीमा पार से हथियार गिराए जाने की बढ़ती घटनाओं के बीच अपनी सीमा निगरानी बढ़ा रहा है। नौ एकीकृत ड्रोन डिटेक्शन एंड इंटरडिक्शन सिस्टम (बेहतर संस्करण) के लिए आरएफआई भारतीय खरीद श्रेणी के तहत जारी किया गया। उपकरण में स्वदेशी सामग्री 60 प्रतिशत होनी चाहिए, जो स्वदेशी रूप से डिजाइन किए गए उपकरण के मामले में छूट के साथ 50 प्रतिशत होगी।

विज्ञापन


CALM सिस्टम की खरीद के लिए भी अनुरोध जारी 
आरएफआई के तहत खरीद खुली निविदा पूछताछ द्वारा की जा रही है। विक्रेताओं को उपकरण की सभी क्षमताओं को प्रदर्शित करना होगा। फास्ट-ट्रैक प्रक्रिया के माध्यम से आपातकालीन खरीद के तहत सहायक उपकरणों के साथ 180 सीएएलएम (CALM) सिस्टम के लिए खरीद के लिए अनुरोध (आरपीएफ) जारी किया गया है। सीएएलएम (CALM) प्रणाली एक प्री-लोडेड लोटर गोला बारूद कैनिस्टर ड्रोन है जिसे एक बार दागे जाने पर यह एक विशेष क्षेत्र में कुछ समय के लिए हवा में रह सकता है और लक्ष्य को देखे जाने के बाद इसे विस्फोटक पेलोड के साथ लक्ष्य को नष्ट करने के लिए निर्देशित किया जा सकता है।
विज्ञापन


लॉइटर युद्ध सामग्री सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों और एक ड्रोन का मिश्रण है, जिसका दोबारा उपयोग किया जा सकता है। आरपीएफ के मुताबिक, हथियारों को मशीनीकृत पैदल सेना और बख्तरबंद इकाइयों को एक उच्च विस्फोटक एंटी-टैंक (HEAT) वारहेट के साथ बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों को नष्ट करने के लिए दृश्य सीमा से परे और 15 किमी तक की स्टैंड-ऑफ रेंज पर रिमोट नियंत्रित या मानव रहित कार्रवाई करने की क्षमता प्रदान करनी होगी।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed