फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Army declared 2026 as Year of Networking and Data Centricity Army Chief says Operation Sindoor is still ongoin

Army: सेना ने 2026 को घोषित किया 'नेटवर्किंग-डेटा सेंट्रिसिटी का वर्ष', आर्मी प्रमुख बोले- ऑपरेशन सिंदूर जारी

Thu, 01 Jan 2026 07:05 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 01 Jan 2026 07:05 PM IST
सार

भारतीय सेना ने गुरुवार को 2026 को 'नेटवर्किंग और डेटा केंद्रितता का वर्ष' घोषित किया और कहा कि यह पहल कनेक्टिविटी, वास्तविक समय में निर्णय लेने और युद्ध प्रभावशीलता को बढ़ाएगी, जिससे भविष्य के लिए तैयार बल के लिए लचीलापन और चपलता मजबूत होगी।

विज्ञापन
Army declared 2026 as Year of Networking and Data Centricity Army Chief says Operation Sindoor is still ongoin
सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

विज्ञापन

भारतीय सेना ने साल 2026 को 'नेटवर्किंग और डेटा-केंद्रितता वर्ष' घोषित किया। सेना की ओर से कहा गया है कि यह पहल कनेक्टिविटी, रियल-टाइम निर्णय लेने और युद्ध प्रभावशीलता को बढ़ाएगी, जिससे भविष्य के लिए तैयार सेना के लिए लचीलापन और फुर्ती मजबूत होगी। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने अपने नए साल के संदेश में कहा कि उनकी सेना एक दशक के बदलाव से गुजर रही है। संयुक्तता, आत्मनिर्भरता और इनोवेशन हमारी सैन्य शक्ति के मुख्य स्तंभ हैं।

अपने संदेश में सेना प्रमुख ने क्या कहा?
उन्होंने सेना के एक्स हैंडल के पोस्ट पर अपने लिखित संदेश में उन्होंने कहा, 'स्वदेशी प्रौद्योगिकियों, नए विचारों और निरंतर सुधारों के प्रभावी उपयोग के माध्यम से, हम सेना को अधिक सक्षम और भविष्य के लिए तैयार बना रहे हैं। नेटवर्किंग और डेटा-केंद्रितता इस परिवर्तन को नई गति प्रदान कर रही है।' 
जनरल द्विवेदी ने यह भी कहा कि भारतीय सेना पूरी सतर्कता और दृढ़ संकल्प के साथ देश की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है।

विज्ञापन

सेना प्रमुख ने जोर देकर कहा, 'पिछले साल, ऑपरेशन सिंदूर के तहत दृढ़ और निर्णायक कार्रवाई के माध्यम से दुश्मन के नापाक मंसूबों का मुंहतोड़ जवाब दिया गया था, और यह अभियान आज भी जारी है।" एक अलग पोस्ट में सेना ने कहा कि उसने 2026 को 'नेटवर्किंग और डेटा केंद्रितता का वर्ष' घोषित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


तेजी से कार्रवाई करने की जरूरत: सेना प्रमुख

पोस्ट में कहा, 'स्वदेशीकरण, रक्षा आधुनिकीकरण और डिजिटल एकीकरण से प्रेरित यह पहल कनेक्टिविटी, वास्तविक समय में निर्णय लेने की क्षमता और युद्ध प्रभावशीलता को बढ़ाएगी, जिससे भविष्य के लिए तैयार सेना की लचीलता और तत्परता मजबूत होगी।' मालूम हो कि पिछले साल 11 नवंबर को जनरल द्विवेदी ने एक सेमिनार में अपने संबोधन में कहा था कि भारतीय सेना 2026-27 को 'नेटवर्किंग और डेटा केंद्रितता का वर्ष' घोषित करने पर काम कर रही है और उन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि यह एक ऐसा क्षेत्र है, जिसमें "हम तैयार नहीं हैं" और इसलिए तेजी से कार्रवाई करने की जरूरत है।


ये भी पढ़ें: 
बांग्लादेश में एक और हिंदू पर हमला: धारदार हथियार से वार, फिर जिंदा जलाने की कोशिश; तालाब में कूद बचाई जान

 

सेना ने 2024-25 को 'प्रौद्योगिकी आत्मसातकरण वर्ष' घोषित किया था। एक अन्य पोस्ट में सेना ने कहा कि जनरल द्विवेदी ने गुरुवार को दिल्ली कैंट स्थित बेस अस्पताल का दौरा किया, जहां उन्होंने सेवारत कर्मियों और इलाज करा रहे पूर्व सैनिकों से बातचीत की, सभी विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उनके जुझारू जज्बे की सराहना की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article