फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   army day 2021 president kovind pm modi shah rajnath remembers braveheart soldiers their sacrifice general naravane

सेना दिवस: राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी ने सेना के बहादुर सैनिकों को किया नमन

Fri, 15 Jan 2021 07:50 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 15 Jan 2021 07:50 AM IST
विज्ञापन
army day 2021 president kovind pm modi shah rajnath remembers braveheart soldiers their sacrifice general naravane
भारतीय सेना (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

भारतीय सेना के लिए 15 जनवरी का दिन बेहद खास होता है। इस दिन को थल सेना सेना दिवस के तौर पर मनाती है। आज सेना 73वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर दिल्ली कैंट स्थित करियप्पा ग्राउंड में सेना दिवस परेड का आयोजन किया जाएगा। सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे परेड की सलामी लेंगे और सैनिकों को संबोधित करेंगे। वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन


सेना दिवस की बधाई देते हुए राष्ट्रपति कोविंद ने लिखा, 'सेना दिवस पर, भारतीय सेना के बहादुर पुरुषों और महिलाओं को बधाई। हम उन बहादुरों को याद करते हैं जिन्होंने राष्ट्र की सेवा में सर्वोच्च बलिदान दिया है। भारत साहसी और प्रतिबद्ध सैनिकों, दिग्गजों और उनके परिवारों के प्रति हमेशा आभारी रहेगा।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय सेना को नमन करते हुए कहा, 'मां भारती की रक्षा में पल-पल मुस्तैद देश के पराक्रमी सैनिकों और उनके परिजनों को सेना दिवस की हार्दिक बधाई। हमारी सेना सशक्त, साहसी और संकल्पबद्ध है, जिसने हमेशा देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है। समस्त देशवासियों की ओर से भारतीय सेना को मेरा नमन।'

 

केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने सैनिकों के अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा, 'भारतीय सेना शौर्य और पराक्रम की प्रतीक है। देश के बहादुर सैनिकों के अदम्य साहस और बलिदान को नमन करता हूं। राष्ट्र के प्रति उनकी नि:स्वार्थ सेवा और समर्पण पर सभी देशवासियों को गर्व है। हमारे वीर जवानों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को ‘थल सेना दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed