फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Army considering proposal to allow civilians in force for 3 years

आम नागरिकों को भर्ती करने की तैयारी में भारतीय सेना, कमीशन में बदलाव पर कर रही विचार

Wed, 13 May 2020 06:53 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 13 May 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
Army considering proposal to allow civilians in force for 3 years
भारतीय सेना (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

भारतीय सेना आम नागरिकों को भी सेना में शामिल होकर देश की सेवा करने का मौका देने पर विचार कर रही है। सेना देश के आम नागरिकों के लिए तीन साल की 'टूअर ऑफ ड्यूटी' के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। अगर प्रस्ताव मंजूर हो गया तो यह देश के इतिहास में एक बड़ा कदम होगा।

विज्ञापन


सेना के एक प्रवक्ता ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि ऐसे प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है जिसके तहत आम नागरिकों को भी देश की सेवा के लिए सेना ज्वाइन कर तीन साल की टूअर ऑफ ड्यूटी का मौका मिल सकेगा। भारतीय सेना देश के प्रतिभाशाली युवाओं अपने साथ शामिल करना चाहती है।
विज्ञापन


मौजूदा वक्त में शॉर्ट सर्विस कमीशन के जरिए सेना ज्वाइन करने वालों को कम-से-कम 10 वर्ष की नौकरी करनी होती है। सेना में इससे कम अवधि की ड्यूटी का प्रावधान अभी नहीं है। सूत्रों ने बताया कि सेना के शीर्ष अधिकारी अल्प सेवा कमीशन के प्रावधानों की भी समीक्षा कर रहे हैं, ताकि इसे युवाओं के लिए ज्यादा आकर्षक बनाया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय सेना को सालों से अधिकारियों की कमी हो रही है और इसलिए वह कमीशन में बदलाव का काम जल्द करना चाहती है। शॉर्ट सर्विस कमीशन की शुरुआत न्यूनतम 5 वर्षों की सर्विस के साथ हुई थी, लेकिन इसे बाद में बढ़ाकर 10 साल कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed