{"_id":"60a81fb9955ff9473f5c4847","slug":"army-chief-mm-narwane-reviews-preparations-in-arunachal-to-deal-with-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा तनाव: सेना प्रमुख ने अरुणाचल में चीन की चुनौती से निपटने की तैयारियों का लिया जायजा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीमा तनाव: सेना प्रमुख ने अरुणाचल में चीन की चुनौती से निपटने की तैयारियों का लिया जायजा
Sat, 22 May 2021 02:31 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 22 May 2021 02:31 AM IST
सार
नरवणे बृहस्पतिवार को नगालैंड के दीमापुर पहुंचे थे। पूर्वोत्तर सीमा के अंदरूनी हिस्से में सेना की चौकसी का जायजा लेने दीमापुर मुख्यालय पहुंचे नरवणे को स्पीयर कॉर्प्स के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट जनरल जॉनसन मैथ्यू ने सेना की तैयारियों के बारे में बताया।
विज्ञापन
भारतीय सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन के साथ जारी तनाव के बीच पूर्वोत्तर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश में एलएसी पर चीन की चुनौती से निपटने के लिए सेना की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
सेना की ओर से जारी बयान के मुताबिक नरवणे ने चीन के साथ उत्तरी सीमा पर तैनात सभी जवानों की उनकी मुस्तैदी और सतर्कता के लिए सराहना करते हुए कहा, हमारे जवान एलएसी पर पड़ोसी की हर गतिविधियों पर हरकत पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन
सेना प्रमुख ने इस दौरान भारत म्यांमार सीमा पर सुरक्षा का भी जायजा लिया। इससे पहले नरवणे ने बुधवार को कहा था, लद्दाख से अरुणाचल प्रदेश तक पूरे उत्तरी मोर्चे पर चीनी सैनिकों की पूरी तरह वापसी होने तक सेना अपनी बेहतर उपस्थिति बनाए रखेगी।
विज्ञापन