फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Army Chief General MM Naravane statement on coronavirus and border area

तैयारी: कोरोना से भी टक्कर ले रही सेना, आर्मी चीफ नरवणे बोले- सीमा पर भी स्थिति सामान्य

Wed, 19 May 2021 05:03 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 19 May 2021 05:03 PM IST
सार

कोरोना पर चल रही तैयारियों को लेकर सेना प्रमुख ने कहा कि अप्रैल के मध्य में सेना के अस्पतालों में लगभग 1,800 ऑक्सीजन बेड थे लेकिन यह संख्या अब बढ़कर करीब चार हजार हो गई है।
 

विज्ञापन
Army Chief General MM Naravane statement on coronavirus and border area
सेना प्रमुख नरवणे - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना महामारी और सीमा पर चल रही गतिविधियों के बारे में सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने बुधवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं और अधिकतर जवान स्वस्थ होकर कार्यक्षेत्र में लौट रहे हैं। उन्होंने कहा कि अप्रैल के मध्य में सैन्य अस्पतालों में लगभग 1,800 ऑक्सीजन बेड थे। यह संख्या अब बढ़कर करीब चार हजार हो गई है। हमने ऑक्सीजन संयंत्रों की संख्या दोगुनी कर 42 कर दी है। उन्होंने कहा कि जहां तक बल संरक्षण का संबंध है, वे सभी निर्देश जो हमने पिछले वर्ष पारित किए थे, उन्हें इस वर्ष भी फिर से लागू कर दिया गया है। 

विज्ञापन


सीमा पर स्थिति सामान्य: नरवणे

सेना प्रमुख ने कहा कि अधिकतर जवान इस विशेष अवधि के दौरान अपने प्रशिक्षण क्षेत्रों में लौट गए हैं। इसी तरह चीन के जवान भी अपने प्रशिक्षण क्षेत्र में आ गया है।  ऐसे किसी भी क्षेत्र में कोई हलचल नहीं हुई है, जहां से हम अलग हुए हैं। पैंगोंग त्सो डिसएंगेजमेंट को चीन और भारत दोनों सम्मान कर कर रहे हैं।

विज्ञापन


सेना प्रमुख ने 29 अप्रैल को किया था पूर्वी लद्दाख का दौरा 
बता दें कि भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने 29 अप्रैल को सियाचिन और पूर्वी लद्दाख का दौरा किया था और इन इलाकों में सुरक्षा स्थितियों का जायजा लिया था उनके साथ उत्तरी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वाई. के. जोशी और फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स के कमांडिंग जनरल अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल पी. जी. के. मेनन भी मौजूद थे। पैंगोंग झील क्षेत्र में भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच आरंभिक सैनिकों के पीछे हटने की प्रक्रिया के बाद से यह उनकी लद्दाख की पहली यात्रा थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed