फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Army Chief General Bipin Rawat visit to Ladakh on Sunday to review the security scenario

देश की सुरक्षा का जायजा लेने लद्दाख जाएंगे सेना प्रमुख बिपिन रावत

Sat, 19 Aug 2017 02:42 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Sat, 19 Aug 2017 02:42 PM IST
विज्ञापन
Army Chief General Bipin Rawat visit to Ladakh on Sunday to review the security scenario

डोकलाम सीमा पर चीन के साथ चल रही तनातनी और लद्दाख में चीनी सैनिकों के घुसपैठ के बाद सेना प्रमुख लद्दाख का दौरा करेंगे। सेना प्रमुख बिपिन रावत का दौरा रविवार से शुरू होगा। इस दौरे पर जनरल रावत पूर्वी लद्दाख में सुरक्षा की स्थिति का जायजा लेंगे। 

विज्ञापन


इसके साथ ही वह इस दौरे पर चीन के साथ चल रहे सीमा विवाद को लेकर टॉप कमांडर के साथ एक बैठक भी कर सकते हैं। गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस के दिन चीनी सैनिकों ने लद्दाख में घुसपैठ करने की कोशिश की। हालांकि बाद में दोनों देश की सेना के बीच इस मुद्दे को लेकर बातचीत हो चुकी है। 
विज्ञापन


पढ़ें: चीन और भारत के बीच जारी है तनाव, दोनों भिड़े तो क्या होगी पाकिस्तान की भूमिका?
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएलए ने लद्दाख की मशहूर पानगोंग झील के किनारे भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश की, जिसे भारतीय सैनिकों ने नाकाम कर दिया। चीनी सैनिकों के सामने भारतीय सैनिक मानव श्रृंखला बनाकर खड़े हो गए। घुसपैठ न कर पाने की स्थिति में चीनी सैनिकों ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया जिसके बाद भारतीय जवानों ने तत्काल जवाब देते हुए चीनी सैनिकों पर पथराव किया।


इस घटना में दोनों तरफ के लोगों को मामूली चोटें आईं और रस्मी ‘बैनर ड्रिल’ के बाद स्थिति को नियंत्रण में लाया गया। अधिकारियों ने बताया था कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सैनिकों ने सुबह छह बजे से नौ बजे के बीच दो इलाकों- फिंगर-4 और फिंगर-5 में भारतीय सीमा में घुसने का दो बार प्रयास किया। लेकिन इन दोनों मौकों पर भारतीय जवानों ने उनके प्रयासों को नाकाम कर दिया। 

पढ़ें: लद्दाख में चीन की नापाक हरकत के बाद भारतीय सैनिकों से मिलने जाएंगे राष्ट्रपति

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब चीन ने भारत में घुसपैठ की कोशिश की है। कुछ दिनों पहले चीनी सैनिकों ने उत्तराखंड में भी घुसपैठ की थी। उत्तराखंड में लगभग 200 चीन सैनिक भारतीय सीमा में घुस आए थे। हालांकि बाद में भारतीय सैनिकों के विरोध के बाद चीनी सैनिक पीछे हट गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed