विधानसभा सत्र में शामिल नहीं हुए मुख्यमंत्री, बिपिन रावत ने परिकर से की मुलाकात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर से मुलाकात की थी। जिसके बाद सियासत गरमा गई थी। राहुल ने एक रैली के दौरान परिकर से अपनी मुलाकात का जिक्र करते हुए राफेल मुद्दे पर केंद्र सरकार पर हमला बोला। जिसके बाद परिकर ने गांधी को पत्र लिखकर कहा कि वह पांच मिनट की औपचारिक मुलाकात का सियासी लाभ न उठाएं। वहीं इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने परिकर को पत्र लिखकर कहा कि हम समझ सकते हैं कि आप कितने दबाव में हैं।
विवादों के बीच गुरुवार को सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने गोवा के मुख्यमंत्री परिकर से मुलाकात की। बैठक के बाद रावत ने कहा, 'मैं सिर्फ यह देखने के लिए आया था कि अब उनकी तबियत कैसी है। वह कैसा महसूस कर रहे हैं।'
वहीं बजट पेश करने के एक दिन बाद राज्य के मुख्यमंत्री विधानसभा के बजट सत्र की सुबह की कार्यवाही में शामिल नहीं हुए। सदन से उनकी इस गैर हाजिरी का कोई कारण नहीं बताया गया लेकिन अध्यक्ष प्रमोद सावंत ने सत्र के दौरान ऐलान किया कि परिकर के नाम के लिए सूचीबद्ध सवालों को अगले सत्र में लिया जाएगा।
इस बीच मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि परिकर के भोजनावकाश के बाद सत्र की बैठक में भाग लेने की संभावना है। 63 वर्षीय पर्रिकर अग्नाशय संबंधी बीमारी से पीड़ित हैं। विधानसभा का तीन दिवसीय बजट सत्र गुरुवार को समाप्त हो रहा है।
Panaji: Army Chief General Bipin Rawat leaves after meeting Goa Chief Minister Manohar Parrikar. General Rawat says, "I had just come to check on him, how is his health, how is he feeling." pic.twitter.com/lPbXEwKFrP
— ANI (@ANI) January 31, 2019