फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Army Chief Gen Manoj Pande reached ladakh to review operational preparedness

सेना प्रमुख की पहली लद्दाख यात्रा: तीन दिनों के लिए केंद्रशासित प्रदेश पहुंचे जनरल मनोज पांडे, एलएसी पर जवानों से करेंगे मुलाकात

Thu, 12 May 2022 11:15 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 12 May 2022 11:15 PM IST
सार

सेना प्रमुख जनरल पांडे की लद्दाख क्षेत्र की तीन दिवसीय यात्रा आज से शुरु हो गई है। उन्होंने यहां एलएएसी के साथ ही सुरक्षा और सैन्य तैयारियों की समीक्षा की। गौरतलब है कि भारतीय सेना की बागडोर संभालने के बाद ये उनका पहला लद्दाख दौरा है।

विज्ञापन
Army Chief Gen Manoj Pande reached ladakh to review operational preparedness
ले. जनरल मनोज पांडे - फोटो : ANI

विस्तार

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे तीन दिवसीय लद्दाख दौरे पर हैं। यात्रा के पहले दिन गुरुवार को उन्होंने पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत की सैन्य तैयारियों की व्यापक समीक्षा की। 30 अप्रैल को थल सेनाध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद जनरल पांडे का दिल्ली से बाहर यह पहला दौरा है। पिछले दो सालों से गलवान घाटी को लेकर चीन के साथ चले आ रहे सैन्य गतिरोध के बीच सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे की इस यात्रा का विशेष महत्व है।

विज्ञापन


तीन दिवसीय यात्रा के पहले दिन वरिष्ठ कमांडरों ने लेह में फायर एंड फ्यूरी कोर के मुख्यालय में जनरल पांडे को पूर्वी लद्दाख की सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी। उनके दौरे को लेकर सेना ने एक बयान भी जारी किया है। सेना ने अपने बयान में बताया है कि जनरल पांडे पूर्वी लद्दाख में कई इलाकों का दौरा करेंगे। इतना ही नहीं वे सबसे कठिन और दुर्गम इलाके एलएसी पर तैनात सैनिकों के साथ भी बातचीत करेंगे।
विज्ञापन


सेना प्रमुख ने उपराज्यपाल से की मुलाकात
सेना ने अपने बयान में कहा कि सेना प्रमुख को पूर्वी लद्दाख के साथ ही सीमाओं पर सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद, जनरल मनोज पांडे ने उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी और फायर एंड फ्यूरी कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल ए सेनगुप्ता के साथ उपराज्यपाल आरके माथुर से मुलाकात की। इस दौरान उनके बीच केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में नागरिक-सैन्य सहयोग और विकास गतिविधियों में भारतीय सेना की भूमिका से संबंधित मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों के बीच विश्वास और शांति को फिर से स्थापित करना उद्देश्य
जनरल पांडे ने अपनी लद्दाख यात्रा से पहले पूर्वी लद्दाख में जारी गतिरोध का जिक्र करते हुए सेना प्रमुख ने कहा था कि भारतीय सेना का उद्देश्य दोनों पक्षों के बीच विश्वास और शांति को फिर से स्थापित करना है। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा था कि यह एकतरफा मामला नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय सेना का उद्देश्य पूर्वी लद्दाख में अप्रैल 2020 से पहले यथास्थिति बहाल करना था।

पूर्वी लद्दाख सीमा पंक्ति का जिक्र करते हुए सेना प्रमुख ने कहा था कि भारतीय सेना का उद्देश्य दोनों पक्षों के बीच "विश्वास और शांति" को फिर से स्थापित करना है, लेकिन उन्होंने कहा कि "यह एकतरफा मामला नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय सेना का उद्देश्य पूर्वी लद्दाख में अप्रैल 2020 से पहले यथास्थिति बहाल करना था।


गौरतलब है कि भारत गतिरोध से पहले वाली यथास्थिति की बहाली पर जोर देता रहा है। भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख विवाद को सुलझाने के लिए अब तक 15 दौर की सैन्य वार्ता की गई है। वार्ता के परिणामस्वरूप, दोनों पक्षों ने पिछले साल पैंगोंग झील के उत्तर और दक्षिण तट पर और गोगरा क्षेत्र में अलगाव की प्रक्रिया पूरी की। भारत लगातार इस बात पर कायम रहा है कि एलएसी पर शांति द्विपक्षीय संबंधों के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed