{"_id":"5ebc74444f06d8246d02f0ea","slug":"army-chief-gen-manoj-mukund-naravane-said-new-kashmiri-terror-group-the-resistance-front-trf-is-getting-full-support-from-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान की ही पैदाइश है टीआरएफ भी, हम निपटने को तैयार : सेना प्रमुख","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पाकिस्तान की ही पैदाइश है टीआरएफ भी, हम निपटने को तैयार : सेना प्रमुख
Thu, 14 May 2020 03:57 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 14 May 2020 03:57 AM IST
विज्ञापन
सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे
- फोटो : पीटीआई
सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे ने बुधवार को कश्मीर में सक्रिय हुए नए आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फोर्स (टीआरएफ) को पाकिस्तान की ही पैदाइश बताया। उन्होंने कहा, कई आतंकी संगठन आए हैं और गए हैं। लेकिन सबकी जड़ें एक ही जगह यानी सीमा पार ही रही हैं।
विज्ञापन
सेना प्रमुख ने कहा, मैं इसे (टीआरएफ को) ‘टेरर रिवाइवल फ्रंट’ कहना चाहूंगा। यह एक अलग नाम से एक और आतंकी संगठन है। लेकिन इस आतंकी संगठन की लगाम भी सीमा पार बैठे लोगों के हाथ में ही है। इनसे भी उचित तरीके से निपटा जाएगा। उन्होंने यह बात उस सवाल के जवाब में कही, जिसमें पूछा गया था कि क्या पाकिस्तान के लश्कर-ए-ताइबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे संगठनों ने टीआरएफ बनाया है।
विज्ञापन
सेना प्रमुख ने कश्मीर में अचानक बढ़ी आतंकी घटनाओं को लेकर कहा कि मौसम के हालात सुधरने पर कुछ आतंकी घटनाएं बढ़ी हैं, लेकिन सुरक्षा बल भविष्य में किसी भी घटना से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा, सर्दी के महीने अमूमन शांत रहते हैं और मौसम में सुधार व बर्फ पिघलने के साथ कुछ समय के लिए घटनाओं में बढ़ोतरी होती है।
विज्ञापन
यह सालों से चला आ रहा पैटर्न है और इस साल भी कुछ अलग नहीं हुआ है। लेकिन इससे निपटने के लिए हमारे पास रणनीति है। बड़े आतंकी हम मार चुके हैं। ये होता रहेगा। जो आतंकवाद के ओवरऑल हालात हैं, उसमें सुधार आया है।