फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Army chief Bipin rawat says When the country is safe then economic growth will happen

आर्मी चीफ रावत बोले- देश सुरक्षित होगा, तभी आर्थिक विकास होगा

Thu, 01 Mar 2018 09:18 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Thu, 01 Mar 2018 09:18 PM IST
विज्ञापन
Army chief Bipin rawat says When the country is safe then economic growth will happen
सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत

सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने गुरुवार को कहा कि यदि देश सुरक्षित होगा तो आर्थिक विकास खुद-ब-खुद होगा। ऐसे में देश के आर्थिक विकास और सशस्त्र बलों का आधुनिकीकरण साथ-साथ होना चाहिए।  

विज्ञापन


एक सेमिनार में आम बजट में सशस्त्र बलों को हुए आवंटन का बचाव करते हुए सेनाध्यक्ष ने कहा कि देश में विदेशी निवेश के प्रवाह, देश की सीमाओं के हालात व आंतरिक सुरक्षा परिदृश्य के बीच एक संबंध है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमें निवेशकों को भरोसा दिलाना होगा कि देश की सीमाएं सुरक्षित हैं और देश के अंदर के हालात पूरी तरह से नियंत्रण में हैं। इसके लिए सैन्य बलों को बजट की जरूरत होती है। रक्षा बजट का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सेना के एक आंतरिक सर्वे के अनुसार, सशस्त्र बलों को आवंटित सालाना बजट का 35-37 फीसदी हिस्सा देश के निर्माण के योगदान में लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां सरकार नहीं पहुंचती, वहां हम देते हैं शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाएं
जनरल रावत ने कहा कि अगर आप देश के दूरदराज के इलाकों में सड़क और आधारभूत संरचना विकसित करते हैं, तो वहां के स्थानीय लोगों को फायदा होता है। सशस्त्र बल दूरदराज के उन इलाकों में स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा मुहैया करा रहे हैं, जहां सरकार अब तक नहीं पहुंच पाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed