फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Army chief Bipin Rawat says external linkages want to revive insurgency in Punjab

सेना प्रमुख बोले- पंजाब में उग्रवाद को जिंदा करना चाहती हैं बाहरी ताकतें

Sat, 03 Nov 2018 06:14 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Sat, 03 Nov 2018 06:14 PM IST
विज्ञापन
Army chief Bipin Rawat says external linkages want to revive insurgency in Punjab
सेना अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत

सेना अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने कहा कि बाहरी ताकतें पंजाब में फिर से उग्रवाद को जिंदा करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने चेताया कि जल्द ही कोई कार्रवाई नहीं की गई तो बहुत देर हो जाएगी। साथ ही उन्होंने असम में भी उग्रवाद को पुनर्जीवित किए जाने की बात कही। 

विज्ञापन


रावत ने भारत की आंतरिक सुरक्षा पर शनिवार को आयोजित सेमिनार में वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों, रक्षा विशेषज्ञों और सरकार के पूर्व अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘पंजाब में स्थिति शांतिपूर्ण रही है, लेकिन बाहरी ताकतों की वजह से राज्य में फिर से उग्रवाद को उकसाने की तैयारी की जा रही है। हमें काफी सतर्क रहना होगा। हमें यह नहीं सोचना है कि वहां हालात ठीक हैं। पंजाब में जो कुछ हो रहा है उस पर हम अपनी आंखें नहीं मूंद सकते। अगर हमने जल्द ही कुछ नहीं किया तो बहुत देर हो जाएगी।’ खालिस्तान समर्थित मूवमेंट के चलते पंजाब ने 1980 में उग्रवाद का बहुत बुरा दौर देखा है, जिस पर सरकार ने काबू पा लिया था। 
विज्ञापन


आंतरिक सुरक्षा बड़ी समस्या
सेनाध्यक्ष ने कहा कि देश के सामने आंतरिक सुरक्षा बहुत बड़ी समस्या है, लेकिन सवाल यह है कि हम इसका समाधान इसलिए नहीं ढूंढ पा रहे हैं क्योंकि इसके पीछे बाहरी ताकतों का हाथ है। सिर्फ सेना के जरिये उग्रवाद से नहीं निपटा जा सकता। इसमें सरकार, स्थानीय प्रशासन, सेना और पुलिस समेत सभी एजेंसियों को मिलकर काम करना होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व डीजीपी ने किया लंदन रैली का जिक्र 
पैनल चर्चा में शामिल उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह ने इस मामले पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हाल में ब्रिटेन में खालिस्तान समर्थकों ने ‘जनमत संग्रह 2020’ पर रैली आयोजित की थी। 12 अगस्त को सैकड़ों लोग लंदन के त्राफलगार स्क्वायर पर रैली में जुटे थे। इसे आयोजित करने वाले सिख फॉर जस्टिस ने रैली के जरिये पंजाब को कथित आजादी देने की मांग की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed