फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Army Chief Bipin Rawat said illegal migrants should be deported from country

सेना प्रमुख बिपिन रावत ने कहा- देश से बाहर किए जाएं अवैध प्रवासी

Thu, 22 Nov 2018 08:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 22 Nov 2018 08:44 AM IST
विज्ञापन
Army Chief Bipin Rawat said illegal migrants should be deported from country
सेनाध्यक्ष बिपिन रावत

अवैध प्रवासियों को लेकर सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने एक बड़ा बयान दिया है। उनका यह बयान ऐसे समय पर आया है जब नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन (एनआरसी) में अपना नाम शामिल करने के लिए केवल तीन हफ्तों का समय बचा है। रावत ने कहा कि वह एनआरसी का समर्थन करते हैं और जो पार्टियां इसका विरोध कर रही हैं वह राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर कर रही हैं। 

विज्ञापन


टाइम्स नाऊ को दिए इंटरव्यू में सेनाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय सेना द्वारा किए जाने वाली नकली मुठभेड़ और मानवाधिकार के उल्लंघन की बातें झूठी हैं। उन्होंने कहा कि वह उन लोगों को वापस भेजे जाने का समर्थन करते हैं जो गैरकानूनी तरीके से भारत में आए हैं। रावत ने कहा, 'यदि वह अवैध हैं तो उन्हें वापस भेजे जाने की जरूरत है। यदि वह वैध हैं तो उन्हें अपने में मिला लेना चाहिए। यह एकीकरण इस तरह होना चाहिए जिसका सभी को फायदा मिले। इसका राजनीतिकरण नहीं होना चाहिेए।'
विज्ञापन


रावत का मानना है कि कुछ राजनीतिक पार्टियां अवैध प्रवासियों की मदद कर रही हैं। उन्होंने कहा, 'कुछ ऐसे संस्थान हैं जिन्होंने उन्हें सिस्टम में मिला दिया है। कुछ ऐसे लोग हैं जो अवैध रूप से आए हैं उनके पास नागरिकता नहीं है लेकिन कुछ ऐसे लोग हैं जो नागरिकता हासिल करने की कोशिश में है।' फरवरी में रावत ने असम के सांसद बदरुद्दीन अजमल के नेतृत्व में ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के बढ़ने को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा था, 'एक पार्टी है जिसका नाम एआईयूडीएफ है। वह भाजपा से भी ज्यादा तेजी से बढ़ी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सेनाध्यक्ष ने मानवाधिकार उल्लंघन के मामले में सेना का बचाव किया है। उन्होंने उन लोगों और संस्थाओं के खिलाफ जांच करने की जरूरत बताई जो जवानों के खिलाफ झूठे केस दर्ज करवाते हैं ताकि सेना की छवि को खराब किया जा सके। उन्होंने कहा, 'सयम आ गया है कि इस तरह के मामले दर्ज करवाने वाले लोगों की जांच की जाए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed