{"_id":"63230381446afc018c2b267c","slug":"army-and-mountaineers-intensify-search-operation-to-find-mount-everest-winners-tapi-mra-and-nico-dao","type":"story","status":"publish","title_hn":"Arunachal Pradesh: लापता माउंट एवरेस्ट विजेता को खोजने के लिए उतारे गए पर्वतारोही, लागू की गई धारा 144","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Arunachal Pradesh: लापता माउंट एवरेस्ट विजेता को खोजने के लिए उतारे गए पर्वतारोही, लागू की गई धारा 144
Thu, 15 Sep 2022 04:20 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Thu, 15 Sep 2022 04:20 PM IST
सार
सर्च अभियान में तेजी लाने के लिए दो और पर्वतारोहियों को बेस कैंप में उतारा गया है। अगर मौसम ठीक रहा तो वे कैंप-1 तक जाएंगे। उन्होंने बताया कि बेस कैंप से कैंप-1 तक का रास्ता बहुत ही कठिन है।
विज्ञापन
अरुणाचल प्रदेश के पहले माउंट एवरेस्ट विजेता तापी म्रा और उनके सहयोगी निको दाओ को खोजने के लिए सर्च
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करीब दो सप्ताह से लापता अरुणाचल प्रदेश के पहले माउंट एवरेस्ट विजेता तापी म्रा और उनके सहयोगी निको दाओ को खोजने के लिए सर्च अभियान जारी है। इस बीच, जिला प्रशासन ने तीन सर्किलों में अगले दो महीनों के लिए धारा 144 लागू कर दी है। सर्च अभियान को और तेज करने के लिए दो और पर्वतारोहियों को बेक कैंप में उतारा गया है। इसके साथ ही सर्च अभियान चलाने के लिए दस लोगों की एक टीम पैदल गुरुवार को कैंप-1 जाएगी। साथ ही जिला प्रशासन ने आर्मी के नेतृत्व में एक खोजी टीम का भी गठन किया है।
एडीसी और मिशन के इंचार्ज अशोक ताजो ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सर्च अभियान में तेजी लाने के लिए दो और पर्वतारोहियों को बेस कैंप में उतारा गया है। अगर मौसम ठीक रहा तो वे कैंप-1 तक जाएंगे। उन्होंने बताया कि बेस कैंप से कैंप-1 तक का रास्ता बहुत ही कठिन है। इस सर्च अभियान के लिए जिला प्रशासन ने एक टीम का गठन किया है, जिससे आर्मी के अधिकारी लीड करेंगे। सर्च अभियान में सहयोग करने के लिए चार सहयोगियों को भेजा जा रहा है। इसके साथ ही 13 आर्मी के जवानों की एक टीम भी तैनात की गई है।
साथ ही जिला प्रशासन ने लाडा, खैनेवा और सावा सर्किल में अगले दो महीनों के लिए धारा 144 लागू कर दिया है। लगातार हो रही बारिश के चलते हालात खराब हो रहे हैं। इस दौरान कोई भी पर्वतारोही यात्रा पर नहीं जा सकेंगे। यह सेना और आटीबीपी के जवानों पर लागू नहीं होगी।
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने सर्च अभियान को और कारगर बनाने के लिए मेजर एल.पी. सिंह के नेतृत्व में एक रेस्क्यू टीम कमांडर बनाया गया है। सभी पर्वतारोही इस टीम को ही रिपोर्ट करेंगे। सर्च अभियान का फोटो या मोबाइल से वीडियो बनाने की इजाजत नहीं होगी। सेटेलाइट फोन का उपयोग केवल सेना मुख्यालय और जिला मजिस्ट्रेट से बातचीत के लिए ही उपयोग में लाया जा सकेगा।
सर्च अभियान में जुटे लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी रोजाना देनी होगी
सर्च अभियान की जानकारी सेना मुख्यालय और जिला मजिस्ट्रेट को देनी होगी। इसके साथ ही सर्च टीम के सदस्यों की स्वास्थ्य की जानकारी भी रोजाना देनी होगी। उल्लेखनीय है कि तापी (37) अरुणचल प्रदेश की ऊंची चोटियों में से एक माउंट क्यारीसाटम (6890 मीटर) पर चढ़ाई के आधिकारिक मिशन पर थे। तापी म्रा ने 21 मई 2009 को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की थे।