फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Armstrong killing: Chennai police suspect revenge murder linked to slain gangster Arcot Suresh assassinate

Armstrong Killing: 'गैंगस्टर अर्कोट की मौत का बदला लेने के लिए की गई बसपा नेता की हत्या?' पुलिस का संदेह

Sun, 07 Jul 2024 02:10 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 07 Jul 2024 02:10 PM IST
सार

बसपा नेता आर्मस्ट्रांग की शुक्रवार शाम सवा सात बजे उस समय हत्या कर दी गई, जब वह यहां पेरंबूर में बन रहे अपने घर की ओर जा रहे थे।

विज्ञापन
Armstrong killing: Chennai police suspect revenge murder linked to slain gangster Arcot Suresh assassinate
उत्तरी चेन्नई के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त असरा गर्ग - फोटो : एएनआई

विस्तार

तमिलनाडु में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेश अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रांग की हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने सीबीआई जांच की मांग की है। इस बीच, चेन्नई पुलिस ने इस घटना में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसे संदेह है कि पिछले साल गैंगस्टर अर्कोट सुरेश की हत्या से यह मामला जुड़ा हो सकता है। सुरेश की हत्या का बदला लेने के लिए आर्मस्ट्रांग को मौत के घाट उतारा जा सकता है।

विज्ञापन


कब और कहां हुई बसपा नेता की हत्या
इस हत्या की वारदात के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया था कि बसपा नेता आर्मस्ट्रांग की शुक्रवार शाम सवा सात बजे उस समय हत्या कर दी गई, जब वह यहां पेरंबूर में बन रहे अपने घर की ओर जा रहे थे। इस दौरान इस हमले में उनके साथ मौजूद चार लोग भी घायल हो गए। पुलिस कमिश्नर ने कहा था कि आर्मस्ट्रांग को उनके समर्थकों ने स्थानीय अस्पताल पहुंचाया था और बाद में वहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


आठ लोगों को गिरफ्तार किया
उत्तरी चेन्नई के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) असरा गर्ग ने बताया, 'हम पूछताछ कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि पूर्व में की गई हत्या के कारण बसपा नेता की जान ली गई है। हमने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। हमने सात खून से सने हथियार, एक जोमैटो टी-शर्ट, एक जोमैटो बैग और तीन बाइक जब्त की हैं, जिनका अपराध करने में इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्कोट सुरेश की एक गिरोह ने की थी हत्या
एसीपी गर्ग ने कहा, 'चेन्नई पुलिस द्वारा गठित विशेष टीमों ने तीन और संदिग्धों को पकड़ा है। अब तक की जांच से पता चलता है कि अगस्त 2023 में आर्कोट सुरेश की एक गिरोह ने हत्या कर दी थी। सुरेश के परिवार और सहयोगियों का मानना है कि यह आर्मस्ट्रांग के निर्देश पर या उनके द्वारा रची साजिश के तहत किया गया था।'

एसीपी ने कहा, 'आर्मस्ट्रांग की हत्या आर्कोट सुरेश के सहयोगियों ने की थी। इस पूरे मामले में सुरेश का भाई भी शामिल था, जिन्हें हमने गिरफ्तार कर लिया है। चेन्नई पुलिस ने मामले की व्यापक जांच के लिए विशेष टीमों का गठन किया है।'


इससे पहले शनिवार को ग्रेटर चेन्नई के पुलिस आयुक्त संदीप राय राठौर ने बसपा नेता की हत्या के मामले में किसी भी राजनीतिक पहलू से इनकार किया था।

दिवंगत नेता को दी श्रद्धांजलि 
इस बीच, दिवंगत बहुजन समाज पार्टी नेता के पार्थिव शरीर को सार्वजनिक श्रद्धांजलि के लिए चेन्नई के कॉर्पोरेशन स्कूल ग्राउंड में रखा गया। कई लोगों ने नेता को पुष्पांजलि अर्पित की। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती और पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक भी उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए चेन्नई रवाना हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed