फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Armed forces get exclusive right to purchase capital up to rs 300 crore

तीनों सेनाओं को 300 करोड़ तक की रक्षा खरीद के लिए मिली मंजूरी

Thu, 16 Jul 2020 12:53 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 16 Jul 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
Armed forces get exclusive right to purchase capital up to rs 300 crore
Armed Forces

रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को विशेष वित्तीय शक्तियां प्रदान करते हुए तीनों सेनाओं को उनकी जरूरत के आधार पर 300 करोड़ रुपये तक की रक्षा खरीद की मंजूरी दे दी। पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर चीन के साथ जारी तनाव के बीच सेना को और मजबूती देने के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाले रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) की बैठक में यह फैसला लिया गया।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक सेना इस रकम से जितने चाहे हथियार खरीद कर सकती है। हालांकि आपातकालीन जरूरत की हर खरीद 300 करोड़ रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

रक्षा मंत्रालय ने बताया, डीएसी ने तीनों सेनाओं को अपनी उभरती परिचालन संबंधी जरूरतों के लिए 300 करोड़ रुपये तक की तत्काल पूंजी अधिग्रहण की शक्ति प्रदान की है। इससे हथियारों की खरीद में कम समय लगेगा। इसमें छह महीने के भीतर हथियारों का ऑर्डर दिया जा सकेगा और एक साल में आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन


मंत्रालय के मुताबिक उत्तरी सीमा पर उभरती सुरक्षा स्थितियों के मद्देनजर डीएसी की बैठक हुई थी। इसमें सेना की जरूरतों पर चर्चा हुई। मंत्रालय ने बताया, तीनों सेना अपनी क्षमताओं को और बढ़ाने के लिए हथियार खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed