{"_id":"608c6035ae6d27607b6b1f6d","slug":"armed-forces-get-emergency-financial-powers-to-fight-with-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"#ladengecoronase : कोरोना से लड़ाई के लिए सशस्त्र बलों को मिली आपातकालीन वित्तीय शक्ति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
#ladengecoronase : कोरोना से लड़ाई के लिए सशस्त्र बलों को मिली आपातकालीन वित्तीय शक्ति
Sat, 01 May 2021 01:28 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 01 May 2021 01:28 AM IST
सार
इन शक्तियां से सुविधाएं संचालित करने, उपकरण और संसाधन खरीदने और किसी भी आवश्यक काम को करने में मदद मिलेगी और कोरोना से लड़ाई में तेजी आएगी।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
देश में कोरोना के मामलों में तेजी को देखते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सशस्त्र बलों को आपातकालीन वित्तीय शक्तियां प्रदान की हैं। इससे कोरोना के खिलाफ देशव्यापी लड़ाई में तेजी आएगी। ये शक्तियां सुविधाएं संचालित करने, उपकरण और संसाधन खरीदने और किसी भी आवश्यक काम को करने में मदद करेंगी।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री कार्यालय की तरफ से किए गए ट्वीट में बताया कि सशस्त्र बलों को सशक्त बनाने और कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अपने प्रयासों को तेज करने के लिए, रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने विशेष प्रावधानों को लागू किया और सशस्त्र बलों को आपातकालीन वित्तीय शक्तियां प्रदान की हैं।
विज्ञापन
To empower the Armed Forces and speed up their efforts in the nationwide fight against COVID 19 situation, Raksha Mantri Shri @rajnathsingh invoked special provisions and granted Emergency Financial Powers to the Armed Forces today.
विज्ञापन विज्ञापन— रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India (@DefenceMinIndia) April 30, 2021
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस शक्तियों को तीन महीने के लिए यानी 1 मई से 31 जुलाई तक प्रदान किया गया है। वहीं ये पिछले हफ्ते सशस्त्र बलों के चिकित्सा अधिकारियों को सौंपी गई आपातकालीन शक्तियों के अतिरिक्त हैं। बता दें कि ऐसी शक्तियों को पिछले साल भी मंजूरी दी गई थी जिसके दम पर सशस्त्र बलों ने पहली लहर को प्रभावी ढंग से निपटने में मदद की।