फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arjun Munda said Congress trying to save face by accusing BJP of toppling govt.

Jharkhand: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा बोले- भाजपा पर सरकार अस्थिर करने का आरोप लगा अपनी छवि बचा रही कांग्रेस

Tue, 02 Aug 2022 04:10 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली/रांची।
एजेंसी, नई दिल्ली/रांची। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 02 Aug 2022 04:10 AM IST
सार

बंगाल में तीन विधायकों से नकदी जब्त होने के बाद झारखंड के बेरमो से कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल ने रविवार को आरोप लगाया था कि भाजपा राज्य सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार को अस्थिर करने में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की अहम भूमिका है। 

विज्ञापन
Arjun Munda said Congress trying to save face by accusing BJP of toppling govt.
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा। - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सोमवार को भाजपा पर झारखंड सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाने वाले कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के तीन विधायकों से बड़ी मात्रा में नकदी बरामद की गई है, पार्टी जवाब देने के बजाय अपनी छवि बचाने के लिए भाजपा पर आरोप लगा रही है।

विज्ञापन

 
बंगाल में तीन विधायकों से नकदी जब्त होने के बाद झारखंड के बेरमो से कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल ने रविवार को आरोप लगाया था कि भाजपा राज्य सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार को अस्थिर करने में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की अहम भूमिका है। इस पर मुंडा ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से कांग्रेस का पर्दाफाश हो रहा है।
विज्ञापन


जयमंगल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के तीनों विधायकों को असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा से मिलने गुवाहाटी जाने के लिए कोलकाता बुलाया गया था। जयमंगल ने दावा किया कि आदिवासी बहुल राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस-राष्ट्रीय जनता दल के गठबंधन की सरकार को गिराने के लिए भाजपा ने पार्टी विधायकों को दस करोड़ रुपये एवं आगे बनने वाली भाजपा सरकार में मंत्री पद का लालच दिया था। जयमंगल ने गिरफ्तार किए गए अपने तीनों विधायकों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयमंगल के आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा, "इन आरोपों का कोई मतलब नहीं है। वह सिर्फ अपने आप को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस का असली रूप सामने आया है और देश के सामने अपनी छवि बचाने के लिए वे इस तरह के आरोप लगा रहे हैं। जनता अब जान चुकी है कि इतने सालों में कांग्रेस ने किस तरह की राजनीति की।"

सत्ता में नहीं रहने पर भाजपा ‘पानी से बाहर हुई मछली की तरह’ हो जाती है : हेमंत सोरेन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को भाजपा पर उनकी लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को अस्थिर करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी सत्ता में नहीं होने पर ‘‘पानी से बाहर हुई मछली’’ की तरह हो जाती है। सोरेन की टिप्पणी ऐसे वक्त आई है जब राज्य के तीन कांग्रेस विधायकों- इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन बिक्सल कोंगारी को एक एसयूवी से भारी मात्रा में नकदी मिलने के मद्देनजर पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद अपराध जांच विभाग (सीआईडी) की 10 दिनों की हिरासत में भेज दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘भाजपा की हालत ऐसी है कि जहां कहीं पार्टी सत्ता में नहीं है वहां पानी से बाहर हुई मछली की तरह है... वह गंदी राजनीति करती है। गैर भाजपा शासित राज्यों का उदाहरण आपके सामने है।’’ सोरेन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारी सरकार को गिराने के प्रयास नए नहीं हैं। भाजपा झारखंड में सत्ता से बाहर होने के बाद से इस तरह के प्रयास कर रही है। हम हर दूसरे दिन इसके बारे में सुनते हैं। इन विधायकों के नवीनतम प्रयास सभी के सामने हैं।’’


उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा एक ‘‘नयी राजनीतिक परिभाषा’’ बनाने की कोशिश कर रही है और भाजपा की ‘‘राजनीतिक महत्वाकांक्षा बहुत अधिक है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमारे देश में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है लेकिन हम उनके कृत्यों से भयभीत नहीं हैं। हम जानते हैं कि वे किस स्तर तक गिर सकते हैं। जनता भाजपा को करारा जवाब देगी।’’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed