{"_id":"652d4cd917c080702d0712f6","slug":"arindam-bagchi-will-be-india-s-new-ambassador-to-the-united-nations-in-geneva-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Arindam Bagchi: अरिंदम बागची को बड़ी जिम्मेदारी; UN समेत अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों में निभाएंगे अहम भूमिका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Arindam Bagchi: अरिंदम बागची को बड़ी जिम्मेदारी; UN समेत अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों में निभाएंगे अहम भूमिका
Mon, 16 Oct 2023 08:16 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Mon, 16 Oct 2023 08:16 PM IST
सार
जिनेवा में बागची इंद्र मणि पांडे का स्थान लेंगे जो नई दिल्ली लौटने के लिए तैयार हैं। इस बीच, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता पद के लिए संयुक्त सचिव (जी-20) नागराज नायडू काकनूर और मॉरीशस में उच्चायुक्त के नंदिनी सिंगला सहित लगभग चार वरिष्ठ राजनयिकों के नाम पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
अरिंदम बागची
- फोटो : ANI
विस्तार
वर्तमान में विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव अरिंदम बागची को जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों में भारत के राजदूत के तौर पर नियुक्त किया गया है। यह जानकारी विदेश मंत्रालय ने साझा की। जिनेवा में बागची इंद्र मणि पांडे का स्थान लेंगे जो नई दिल्ली लौटने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
बागची ने मार्च 2021 में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के रूप में पदभार संभाला था
बागची ने मार्च 2021 में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के रूप में पदभार संभाला था। उनका कार्यकाल के दौरान कई अहम घटनाएं हुईं। इनमें कोरोना महामारी, पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ गतिरोध, भारत द्वारा इस साल सितंबर में G20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी और विभिन्न भागीदारों के साथ भारत की बढ़ती गति शामिल थीं।
विज्ञापन
बागची के शीघ्र ही कार्यभार संभालने की उम्मीद
विदेश मंत्रालय की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि अरिंदम बागची (आईएफएस:1995) वर्तमान में विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव को संयुक्त राष्ट्र और जिनेवा में अन्य अंतराष्ट्रीय संगठनों में भारत के अगले राजदूत या स्थायी प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया है। बागची के शीघ्र ही कार्यभार संभालने की उम्मीद है।
विज्ञापन
प्रवक्ता पद के लिए इनके नाम पर विचार
इस बीच विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता पद के लिए संयुक्त सचिव (जी-20) नागराज नायडू काकनूर और मॉरीशस में उच्चायुक्त के नंदिनी सिंगला सहित लगभग चार वरिष्ठ राजनयिकों के नाम पर विचार किया जा रहा है।