{"_id":"5e649b6c8ebc3eeb447a1edd","slug":"arifa-from-kashmir-narendra-modi-twitter-account-on-international-womens-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर की आरिफा ने संभाला पीएम मोदी का ट्विटर अकाउंट, बोलीं- इससे मेरा मनोबल बढ़ा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कश्मीर की आरिफा ने संभाला पीएम मोदी का ट्विटर अकाउंट, बोलीं- इससे मेरा मनोबल बढ़ा
Sun, 08 Mar 2020 12:44 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sun, 08 Mar 2020 12:44 PM IST
विज्ञापन
आरिफा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्नेहा मोहनदास और मालविका अय्यर के बाद कश्मीर की आरिफा को अपना ट्विटर अकाउंट सौंपा। आरिफा उन सात महिलाओं में शामिल हैं जो पीएम मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से लोगों तक अपनी प्रेरणादायक कहानी पहुंचा रही हैं।
विज्ञापन
अपनी कहानी बताते हुए आरिफा ने कहा कि मैंने हमेशा कश्मीर के पारंपरिक शिल्प को पुनर्जीवित करने का सपना देखा क्योंकि यह स्थानीय महिलाओं को सशक्त बनाने का एक साधन है। मैंने महिला कारीगरों की स्थिति देखी और इसलिए मैंने नमदा शिल्प को पुनर्जीवित करने का काम शुरू किया। मैं कश्मीर से आरिफा हूं और यह मेरी कहानी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब परंपरा और आधुनिकता का मिलन होता हो तब चमत्कार होते हैं। मैंने अपने काम में इसका अनुभव किया है। इसे आधुनिक बाजार की मांग के अनुरूप बनाया गया है। मेरी पहली व्यावसायिक गतिविधि नई दिल्ली में हस्तनिर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी में भाग लेना था। इस प्रदर्शनी से अच्छे ग्राहक और एक टर्नओवर मिला।
विज्ञापन
आरिफा ने कहा कि पीएम मोदी द्वारा किए गए इस कार्य से मेरा मनोबल बढ़ा है। यह मुझे अपनी शिल्प की बेहतरी के साथ पूरे कश्मीर के कारीगरों के लिए कड़ी मेहनत करने में मदद करेगा। मुझे लगता है कि जरुरी यह है कि अधिक संख्या में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाए और अन्य महिलाओं की मदद की जाए।