फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Areas may divided into Red, orange, green zones if covid19 lockdown extended

रेड जोन में नहीं होगी किसी गतिविधि की इजाजत, लॉकडाउन बढ़ने पर बन सकते हैं तीन जोन

Sun, 12 Apr 2020 06:28 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 12 Apr 2020 06:28 AM IST
विज्ञापन
Areas may divided into Red, orange, green zones if covid19 lockdown extended
लॉकडाउन में लखनऊ (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

देश में कोरोना को मात देने के लिए 14 अप्रैल को खत्म हो रहे लॉकडाउन को दो सप्ताह यानी 30 अप्रैल तक बढ़ाया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी की शनिवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में लॉकडाउन बढ़ाने पर आमराय बनी। हालांकि, कुछ रियायतें दी जा सकती हैं। इसका औपचारिक एलान पीएम मोदी रविवार या सोमवार को करेंगे।

विज्ञापन


सरकार ने केंद्रीय मंत्रियों से कार्यालयों में सोमवार से काम करने को कहा है। मंत्रालयों को निर्देश दिए हैं कि संयुक्त सचिव और उससे ऊपर के अफसर विभागों में काम शुरू करें। हर मंत्रालय में आवश्यक कर्मचारियों के एक तिहाई की उपस्थिति जरूरी है। दरअसल, सरकार हॉटस्पॉट की पहचान और लॉकडाउन खत्म होने के बाद अर्थव्यवस्था को गति देने के उपायों पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में माना जा रहा है कि देश में लगे लॉकडाउन का आगे बढ़ना लगभग तय है, ऐसे में लॉकडाउन की मियाद बढ़ाने के साथ ही सरकार प्रभावित क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या के आधार पर तीन जोन में बांट सकती है। 


रेड जोन: 

  • जिन जिलों में सबसे ज्यादा केस व हॉटस्पॉट होंगे। यहां कोई गतिविधि नहीं होगी।


ऑरेंज जोन:

  • जहां कुछ ही केस मिले और पॉजिटिव मामले नहीं बढ़ेे। इन क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन, फसल कटाई जैसी सीमित गतिविधियों की अनुमति।


ग्रीन जोन:

  • जहां एक भी केस नहीं। इन क्षेत्रों में एमएसएमई को इजाजत होगी, पर कर्मचारियों को सामाजिक दूरी बनाते हुए उद्योग के अंदर ही काम करना होगा। ग्रीन व ऑरेंज जोन में सामाजिक दूरी के साथ कृषि गतिविधियों की अनुमति। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed