{"_id":"5b18c5384f1c1b6d4d8b51a5","slug":"arbaaz-khan-to-be-official-witness-in-ipl-betting-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल सट्टेबाजी मामले में अरबाज खान को सरकारी गवाह बनाएगी पुलिस","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आईपीएल सट्टेबाजी मामले में अरबाज खान को सरकारी गवाह बनाएगी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Updated Thu, 07 Jun 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
अरबाज खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल सट्टेबाजी मामले में ठाणे पुलिस फिल्म अभिनेता अरबाज खान को सरकारी गवाह बनाएगी। वहीं, ठाणे पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल (एईसी) ने बुधवार को फिल्म प्रोड्यूसर पराग संघवी से पांच घंटे तक पूछताछ की। संघवी ने स्वीकार किया कि उसकी सोनू जालान से जान पहचान है लेकिन सट्टेबाजी से उसका कोई लेनादेना नहीं है।
विज्ञापन
इसके मद्देनजर ठाणे पुलिस पराग संघवी को भी सरकारी गवाह बनाएगी। संघवी से पूछताछ के बाद एईसी के वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा ने बताया कि संघवी ने सट्टेबाजी को लेकर सोनू द्वारा उसके ऊपर लगाए गए आरोपों से इनकार किया है।
विज्ञापन
संघवी ने पुलिस बयान में बताया है की तीन-चार साल पहले एक रेस्टोरेंट में उसकी सोनू से पहचान हुई थी। लेकिन, उसने सोनू के साथ रुपयों का लेनदेन नहीं किया है। इसलिए दोनों को सीआरपीसी की धारा 164 के तहत अदालत के सामने बयान दर्ज करने के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
संघवी के सोनू के साथ सट्टेबाजी में भागीदार होने के लग रहे थे आरोप
सट्टेबाज सोनू जालान से पूछताछ में मुंबई के बिल्डर अमित जालान का नाम सामने आया है और दोनो के बीच लेनदेन का भी पता चला है। प्रदीप शर्मा ने कहा कि अमित जालान से जल्द पूछताछ की जाएगी। बिल्डर अमित जालान के मुंबई के पश्चिमी उपनगर अंधेरी लिंक रोड स्थित सेरेनिटी बिल्डिंग में सोनू का फ्लैट है।
इसलिए पुलिस अमित जालान से पूछताछ कर पता लगाएगी की सोनू और उसके बीच जो लेनदेन हुआ है वह सट्टेबाजी का है या फ्लैट की खरीद में पैसे दिए गए थे। इस बीच खबर थी कि ठाणे पुलिस को सोनू की बातचीत के कुछ ऑडियो और वीडियो मिले हैं लेकिन, प्रदीप शर्मा ने किसी वीडियो के मिलने से इंकार किया है।