फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Apurva Chandra appointed Health Secretary; Sanjay Jaju new I&B Secretary

बड़े बदलाव: मोदी सरकार ने किए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, जानिए किसे क्या मिली जिम्मेदारी

Sat, 03 Feb 2024 08:30 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Sat, 03 Feb 2024 08:30 PM IST
सार

कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के सचिव के रूप में अपूर्व चंद्रा की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वहीं आईएएस संजय जाजू को अपूर्व चंद्रा की जगह नया सूचना एवं प्रसारण सचिव नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
Apurva Chandra appointed Health Secretary; Sanjay Jaju new I&B Secretary
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्र सरकार ने शनिवार को शीर्ष स्तरीय नौकशाही में फेरबदल किया है। सूचना एवं प्रसारण सचिव अपूर्व चंद्रा को स्वास्थ्य सचिव नियुक्त किया गया, वहीं संजय जाजू को सूचना एवं प्रसारण की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें अपूर्व चंद्रा महाराष्ट्र कैडर के 1988 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा(आईएएस) अधिकारी हैं। 
विज्ञापन


कार्मिक मंत्रालय ने जारी किए आदेश 
कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के सचिव के रूप में अपूर्व चंद्रा की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वहीं आईएएस संजय जाजू को अपूर्व चंद्रा की जगह नया सूचना एवं प्रसारण सचिव नियुक्त किया गया है। 1992 बैच के आईएएस अधिकारी संजय जाजू वर्तमान में अपने कैडर राज्य तेलंगाना में कार्यरत हैं। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश के मुताबिक, उत्तराखंड कैडर के 1988 बैच(सेवानिवृत्त) आईएएस अधिकारी सुखबीर सिंह संधू को एक वर्ष की अवधि के लिए अनुबंध के आधार पर भ्रष्टाचार विरोधी लोकपाल सचिव नामित किया गया है। आदेश के मुताबिक,असम-मेघालय कैडर के 1992 बैच के आईएएस अधिकारी आशीष कुमार भूटानी, सहकारिता मंत्रालय के सचिव होंगे।
विज्ञापन


जानिए किसे क्या मिली जिम्मेदारी
कार्मिक मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, असम-मेघालय कैडर के 1992 बैच के आईएएस अधिकारी आशीष कुमार भूटानी, सहकारिता मंत्रालय के सचिव होंगे। आईएएस राज कुमार गोयल को सीमा प्रबंधन विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। कानूनी मामलों के सचिव नितेन चंद्रा अब पूर्व सैनिक कल्याण विभाग के सचिव होंगे और के मोसेस चालाई को गृह मंत्रालय के तहत अंतर राज्य परिषद सचिवालय का सचिव नामित किया गया है। चालाई वर्तमान में उत्तर पूर्वी परिषद सचिवालय, उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय के सचिव हैं। नितेन चंद्रा, जो कानूनी मामलों के सचिव के पद पर नियुक्त होने वाले पहले आईएएस अधिकारी थे, "एक राष्ट्र, एक चुनाव" पर उच्च स्तरीय समिति के सचिव भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनिल मलिक को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में विशेष कर्तव्य अधिकारी (ओएसडी) के रूप में नियुक्त किया गया है। आदेश में कहा गया है कि वह 29 फरवरी को इंदीवर पांडे की सेवानिवृत्ति के बाद महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सचिव का पदभार संभालेंगे। उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग में विशेष सचिव (लॉजिस्टिक्स) सुमिता डावरा अब श्रम और रोजगार मंत्रालय में विशेष कर्तव्य अधिकारी होंगी। वह इस महीने के अंत में आरती आहूजा की सेवानिवृत्ति के बाद श्रम और रोजगार मंत्रालय में सचिव का पद संभालेंगी। सहकारिता मंत्रालय में विशेष सचिव विजय कुमार को भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण का अध्यक्ष नामित किया गया है। ए.नीरजा उर्वरक विभाग में विशेष सचिव होंगी और श्याम भगत नेगी को कैबिनेट सचिवालय में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।


जयदीप मजूमदार- पवन कपूर को मिली यह जिम्मेदारी
जयदीप मजूमदार को विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) पद पर नियुक्त किया गया है। वरिष्ठ राजनयिक मजूमदार वर्तमान सचिव सौरभ कुमार की जगह लेंगे। इस पद पर नियुक्ति से पहले मजूमदार वियना के भारतीय दूतावास में राजदूत/स्थायी प्रतिनिधि के पद पर सेवा दे रहे थे। वहीं पवन कपूर को विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) पद पर नियुक्त किए गए हैं। ये संजय वर्मा की जगह लेंगे। पवन कपूर वर्तमान में मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास में कार्यरत हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed