{"_id":"5caa9fa9bdec22145f53a480","slug":"april-8-big-news-all-day-long-update-on-amarujala","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
Mon, 08 Apr 2019 06:41 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Mon, 08 Apr 2019 06:41 AM IST
विज्ञापन
भाजपा आज जारी करेगी घोषणापत्र, जानिए कौन से खास वादे बना सकते हैं जगह
अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बदलाव नहीं किया तो भाजपा संभवत: सोमवार को जारी होने वाले अपने घोषणा (संकल्प) पत्र में कांग्रेस की न्याय योजना का जवाब राष्ट्रवाद, किसान कल्याण और महिला सशक्तिकरण से देगी। पार्टी घोषणा पत्र में किसान सम्मान योजना को विस्तार देते हुए किसान मासिक पेंशन योजना-कृषक भविष्य निधि योजना शुरू करने की घोषणा कर सकती है।
पढ़ें पूरी खबर..
पाकिस्तान को खौफ, 16 से 20 अप्रैल के बीच फिर हमला करेगा भारत
पाकिस्तान बालाकोट में एयर स्ट्राइक के करीब डेढ़ महीने बाद भी भारत के खौफ से उबर नहीं पाया है। उसे लगता है कि भारत उस पर एक बार फिर हमला कर सकता है। पाकिस्तान ने बेहद विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर दावा किया है कि भारतीय सेना इस महीने एक और हमला करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
पढ़ें पूरी खबर..
जम्मू-कश्मीर में पाक सीमा से सटे आरएस पुरा, भद्रवाह और मढ़ में आज गरजेंगे राजनाथ सिंह
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार आठ अप्रैल को जम्मू संभाग में तीन रैलियां कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास करेंगे। जम्मू संभाग में जम्मू पुंछ लोकसभा क्षेत्र में दो रैलियां करेंगे और और उधमपुर डोडा लोकसभा क्षेत्र में राजनाथ सिंह की एक रैली होगी।
पढ़ें पूरी खबर..
आज से दिल्ली में भाजपा का महाअभियान होगा शुरू, आयुष्मान की गुगली से विपक्ष को आउट करने का इरादा
आयुष्मान की गुगली के जरिये विपक्षी दलों को आउट करने की नीयत के साथ भाजपा दिल्ली की चुनावी पिच पर उतरने जा रही है। भले ही पार्टी के अब तक सातों दावेदार घोषित न हुए हों, लेकिन पार्टी हाईकमान ने ऐसी दोहरी नीति तैयार की है, जिसके जरिये कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की गिल्लियां उड़ाई जा सकें।
पढ़ें पूरी खबर..
आतंकियों के खिलाफ एके-203 असॉल्ट राइफल के इस्तेमाल की सेना की योजना
सेना की योजना जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान में तैनात जवानों के लिए करबाइन रोल में एके-203 असॉल्ट राइफल के उन्नत संस्करण के इस्तेमाल की है। एके-203 राइफल का निर्माण उत्तर प्रदेश के अमेठी की फैक्टरी में किया जाएगा। यह ऑर्डिनेंस फैक्टरी बोर्ड और रूस का संयुक्त उपक्रम है।