फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   April 25 big news all day long update on amarujala

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Thu, 25 Apr 2019 06:12 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Thu, 25 Apr 2019 06:12 AM IST
विज्ञापन
April 25 big news all day long update on amarujala

26 अप्रैल को नामांकन के लिए आज ही बनारस पहुंचेंगे पीएम मोदी, रोड शो भी करेंगे

विज्ञापन


पूरे पांच साल बाद नरेंद्र मोदी एक बार फिर काशी में होंगे। यूं तो इस दौरान भी वो कई बार काशी पहुंचे हैं लेकिन इस बार मौका वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन भरने का है। मोदी करीब 24 घंटे के लिए वाराणसी में रहेंगे लेकिन उनका पूरा कार्यक्रम दो दिनों में बंटा हुआ है। वो 25 अप्रैल को वाराणसी पहुंच जाएंगे और 26 अप्रैल को कचहरी में नामांकन दाखिल करेंगे। वाराणसी में अंतिम दौर में यानी 19 मई को मतदान होना है। 

पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन



लोकसभा चुनाव 2019: आज भाजपा व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे जनसभा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जिले में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को अलग-अलग पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी जनसभा करेंगे। जिला प्रशासन ने दोनों पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्षों के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर..



मुलायम, धर्मेंद्र और अक्षय के बाद आज डिंपल के लिए वोट मांगेंगी मायावती

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, सांसद धर्मेंद्र और अक्षय के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती गुरुवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की सांसद पत्नी डिंपल यादव के लिए वोट मांगेंगी। मायावती की सपा मुखिया के परिवार के सदस्यों के समर्थन में यह चौथी जनसभा होगी। 

पढ़ें पूरी खबर..


मद्रास हाईकोर्ट ने सशर्त चीनी वीडियो एप टिकटॉक पर लगी रोक हटाई

मद्रास हाईकोर्ट की मदूरै पीठ ने चीनी मोबाइल ऐप टिकटॉक पर से 21 दिन बाद लगी रोक को हटा लिया है। हाईकोर्ट ने तीन अप्रैल को इस ऐप पर बैन लगाया था, जिसके बाद दूरसंचार मंत्रालय ने गूगल और एप्पल को अपने स्टोर से इस ऐप को हटाने का निर्देश दे दिया था।  

पढ़ें पूरी खबर..


मतदाता सूची में रजिस्टर्ड नहीं हैं 91% शहरी प्रवासी, रिसर्च में सामने आई जानकारी

देश में 91% ऐसे शहरी प्रवासी हैं, जो मतदाता सूची में रजिस्टर्ड ही नहीं हैं। ये लोग व्यापार, नौकरी, शिक्षा या शादी के बाद दूसरे शहरों में बस गए हैं। नेस्टअवे टेक्नोलॉजी द्वारा किए गए अध्ययन में यह चौंकाने वाली बात सामने आई है।

पढ़ें पूरी खबर..
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed