{"_id":"5ca2a815bdec2213fe5d3398","slug":"april-2-big-news-all-day-long-update-on-amarujala","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
Tue, 02 Apr 2019 05:38 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 02 Apr 2019 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Bihar Board 2019 : 10वीं के परिणामों का है इंतजार, यहां देखें पूरी जानकारी
विज्ञापन
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2019 अपडेट: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड अप्रैल के पहले सप्ताह में बीएसईबी कक्षा 10वीं रिजल्ट 2019 जारी करने की उम्मीद है। हालांकि, बोर्ड ने बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2019 की घोषणा तिथि घोषित नहीं की है लेकिन आज हो सकता है कि नतीजे घोषित किए जाएं।
पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
कांग्रेस आज जारी करेगी चुनावी घोषणा पत्र, राहुल गांधी इन योजनाओं का कर सकते हैं एलान
कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करेंगे। इसके लिए 24 अकबर रोड पर स्थित पार्टी मुख्यालय में सुबह साढ़े 11 बजे एक बड़ा आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
पढ़ें पूरी खबर..
ईवीएम-वीवीपैट मामला: सुप्रीम कोर्ट ने जवाब के लिए विपक्षी नेताओं को दिए सात दिन
सुप्रीम कोर्ट ने ईवीएम के जरिये पड़ने वाले कुल वोटों में से 50 फीसदी का मिलान वीवीपैट से कराने की मांग वाली याचिका पर चुनाव आयोग के हलफनामे पर विपक्ष को जवाब दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। आयोग ने अपने जवाब में कहा है कि हर लोकसभा या विधानसभा क्षेत्र से 50 फीसदी वीवीपैट पर्चियों का मिलान कराने से चुनाव परिणाम आने में देरी होगी।
पढ़ें पूरी खबर..
डीजीसीए ने जेट एयरवेज के 25 अप्रैल तक निर्धारित उड़ानों के शेड्यलू को दी मंजूरी
भारतीय विमानन महानियंत्रक (डीजीसीए) ने जेट एयरवेज को ग्रीष्मकालीन उड़ानों के तहत 31 मार्च से लेकर 25 अप्रैल तक के निर्धारित उड़ानों के शेड्यूल को मंजूरी दे दी है। वहीं दूसरी घरेलू विमानन कंपनियों विस्तारा, इंडिगो, एयर इंडिया और गोएयर की ग्रीष्मकालीन उड़ानों के शेड्यूल को 26 अक्तूबर तक की मंजूरी दी गई है।
पढ़ें पूरी खबर..
क्यूआर कोड से दवाओं की मिलावट रोकने पर फैसला आज
विदेश से आ रहे दवाओं के कच्चे माल में भारी मात्रा में मिलावट का पर्दाफाश होने के बाद अब सरकार इस पर सख्ती में जुट गई है। जल्द ही सरकार दवाओं की तरह उसके कच्चे माल की निगरानी भी क्यूआर कोड के जरिए करने जा रही है। इसके लिए मंगलवार को केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के ड्रग तकनीकी सलाहकार बोर्ड (डीएटीबी) की बैठक में क्यूआर कोड से दवाओं में होने वाली मिलावट को रोकने का मास्टर प्लान तैयार हो सकता है।
पढ़ें पूरी खबर..