फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Approval to deposit 25 lakhs to lawyer to bring trapped laborers to Mumbai

मुंबई में फंसे मजदूरों को यूपी लाने के लिए वकील को 25 लाख जमा कराने की मंजूरी

Fri, 05 Jun 2020 03:38 AM IST
श्रीधर मिश्रा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Fri, 05 Jun 2020 03:38 AM IST
विज्ञापन
Approval to deposit 25 lakhs to lawyer to bring trapped laborers to Mumbai
फाइल फोटो - फोटो : PTI

सुप्रीम कोर्ट ने बृहस्पतिवार को मुंबई के एक वकील को शीर्ष अदालत की रजिस्ट्री में सेक्रेटरी जनरल के पास 25 लाख रुपये जमा कराने की मंजूरी दे दी है। ये पैसे उत्तर प्रदेश के बस्ती और संत कबीर नगर जिले में रहने वाले प्रवासी मजदूरों को मुंबई से सुरक्षित उनके घर पहुंचाने में खर्च किए जाएंगे। मामले की अगली सुनवाई 12 जून को होगी।

विज्ञापन

जस्टिस अशोक भूषण, जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस एमआर शाह की पीठ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई में याचिकाकर्ता वकील सगीर अहमद खान को एक हफ्ते में यह रकम जमा करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान जब पीठ ने याचिकाकर्ता से पूछा कि वह 25 लाख की रकम पीएम केयर्स फंड या राज्य सरकार के कोष में क्यों नहीं जमा कर रहा है? तब याचिकाकर्ता ने कहा, मैं पीएम या सीएम फंड में ये पैसे नहीं डालना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि मेरे पैसे का सीधा इस्तेमाल मेरे गृह जिले यूपी के संत कबीरनगर जिले के मुंबई में फंसे प्रवासी श्रमिकों को जल्द से जल्द घर पहुंचाने में किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed