फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Appointments Committee of Cabinet approves 2 members, 2 DGs for Railway Board

Railways: रेलवे बोर्ड में दो सदस्यों और दो महानिदेशकों की नियुक्ति, रेल मंत्रालय के प्रस्ताव को मिली मंजूरी

Wed, 16 Oct 2024 08:03 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 16 Oct 2024 08:03 PM IST
सार

Railways: मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने रेल मंत्रालय के उस प्रस्ताव को मंजूरी दी है, जिसमें रेलवे बोर्ड के लिए दो सदस्यों और दो महानिदेशकों की नियुक्ति शामिल है। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग की ओर से मंगलवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक, ब्रज मोहन अग्रवाल को रेलवे बोर्ड के सदस्य (ट्रैक्शन और रोलिंग स्टाफ) के रूप में नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
Appointments Committee of Cabinet approves 2 members, 2 DGs for Railway Board
भारतीय रेल - फोटो : आईस्टॉक

विस्तार

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एससीसी) ने रेल मंत्रालय के उस प्रस्ताव को मंजूरी दी है, जिसमें रेलवे बोर्ड के लिए दो सदस्यों और दो महानिदेशकों की नियुक्ति शामिल है। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग की ओर से मंगलवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक, ब्रज मोहन अग्रवाल को रेलवे बोर्ड के सदस्य (ट्रैक्शन और रोलिंग स्टाफ) के रूप में नियुक्त किया गया है। जबकि नवीन गुलाटी को सदस्य (इन्फ्रास्ट्रक्चर) का कार्यभार सौंपा गया है। 

विज्ञापन


सदस्य (इन्फ्रास्ट्रक्चर) का पद 30 सितंबर 2024 को अनिल कुमार खंडेलवाल के सेवानिवृत्त होने के बाद खाली हुआ था। उस समय गुलाटी को सदस्य (इन्फ्रास्ट्रक्चर) का अतिरिक्त कार्यभार मिला था। उस समय गुलाटी महानिदेशक (मानव संसाधन) थे। एसीसी ने आर.राजगोपाल की नए महानिदेशक (मानव संसाधन) के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दी है। एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी हरि शंकर वर्मा को रेलवे बोर्ड में महानिदेशक (सुरक्षा) का कार्यभार सौंपा गया है। 
विज्ञापन


सुरक्षित रेलवे संचालन के लिए दोनों पद सदस्य (इंफ्रास्ट्रक्चर) और महानिदेशक (सुरक्षा) महत्वपूर्ण हैं। ये पद सिग्नलिंग, टेलीकम्युनिकेशंस और इंजीनियरिंग जैसे अहम विभागों से जुड़े हैं। एसीसी ने एक अन्य महत्वपूर्ण नियुक्ति में, सी.वी. रमन को बंगलूरू के येलहंका में रेल व्हील फैक्टरी का महाप्रबंधक नियुक्त किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed