फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Apple tree first grow in Kazakhstan, then rest of the country

सबसे पहले कजाकिस्तान में उगा सेब का पेड़, फिर पहुंचा बाकी देश

Sun, 12 Aug 2018 10:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 12 Aug 2018 10:59 AM IST
विज्ञापन
Apple tree first grow in Kazakhstan, then rest of the country

कहते हैं "एन एप्पल ए डे, कीप्स द डॉक्टर अवे'। यानी अच्छी सेहत के लिए सेब फायदेमंद होते हैं। क्या आप जानते हैं सबसे पहले सेब कहां उगे? वैज्ञानिक मानते हैं कि सेब का सबसे पहला पेड़ मध्य एशियाई देश कजाकिस्तान की पहाड़ियों में लगा था। यहीं से ये बाकी दुनिया तक पहुंचे। इसी जंगली सेब से आज दुनिया भर में सेब की सैकड़ों नस्लें फल-फूल रही हैं। 

विज्ञापन


कई किस्मों से दुनिया अब भी अनजान 

भारत के उत्तरी राज्यों खासतौर पर जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में सेब की कई किस्में पैदा की जाती हैं, मगर वैज्ञानिकों का मानना है कि कजाकिस्तान के पहाड़ी इलाकों में अभी भी सेब की कई किस्में ऐसी हैं जो बाकी दुनिया को नहीं मालूम। वैसे सेब की पहली नस्ल alt147 मालस सिएवर्सी मानी जाती है। ये प्रजाति आज भी कजाकिस्तान के जंगलों में उगती है। जंगलों में इन सेबों के किसान होते हैं जंगली भालू, जो सेब कुतरकर इसके बीज यहां-वहां बिखेर देते हैं। 
विज्ञापन


चीन-अमेरिका बड़े उत्पादक 

कुछ साल पहले यानी वर्ष 2013 में पूरी दुनिया में कुल मिलाकर 8 करोड़ टन सेब पैदा हुआ था। इसमें से भी आधा तो केवल चीन में उत्पादित हुआ। अकेले संयुक्त राज्य अमेरिका में सेब का कारोबार करीब 4 अरब डॉलर का माना जाता है। दरअसल, दुनियाभर में सेब की सैकड़ों नस्लें हैं। सबकी अपनी अपनी पसंद है। किसी को खट्टी-मीठी ग्रैनी स्मिथ नाम की वैराइटी अच्छी लगती है, तो किसी को बेहद मीठे सेब रेड डेलिशस पसंद आते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed