फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   apple phone hacking massage alert on opposition leaders bjp said company should clarifies

हैकिंग विवाद: 'एपल के सामने उठाएं मामला और एफआईआर करें', विपक्ष के आरोपों पर भाजपा का पलटवार

Tue, 31 Oct 2023 02:55 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 31 Oct 2023 02:55 PM IST
सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार पर आरोप लगाने के बजाय इन नेताओं को एपल के सामने इस मामले को उठाना चाहिए और एफआईआर दर्ज करानी चाहिए।

विज्ञापन
apple phone hacking massage alert on opposition leaders bjp said company should clarifies
भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद - फोटो : Twitter

विस्तार

विपक्ष के कई नेताओं ने एपल फोन पर आए हैकिंग अलर्ट को लेकर सरकार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। जिन पर अब भाजपा ने पलटवार किया है और विपक्ष के आरोपों को बेबुनियाद और फर्जी करार दिया है। भाजपा ने कहा है कि आरोपों पर एपल सफाई दे क्योंकि कथित तौर पर उन्हीं की तरफ विपक्षी नेताओं को अलर्ट संदेश भेजे गए हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार पर आरोप लगाने के बजाय इन नेताओं को एपल के सामने इस मामले को उठाना चाहिए और एफआईआर दर्ज करानी चाहिए।
विज्ञापन


'विपक्षी नेताओं को एफआईआर करने से किसने रोका'
भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए रविशंकर प्रसाद ने अपने अनुभव का हवाला देते हुए कहा कि 'कोई भी टेलीफोन कंपनी ऐसा कुछ नहीं करती है।' विपक्षी नेताओं के आरोपों के बारे में जब भाजपा नेता से सवाल किए गए तो उन्होंने कहा कि 'इस पर सफाई देना एपल का काम है और अगर विपक्षी नेताओं को कोई परेशानी है तो उन्हें एफआईआर दर्ज करानी चाहिए, उन्हें कौन रोक रहा है!' बता दें कि कई विपक्षी नेताओं ने मंगलवार को दावा किया है कि उन्हें एपल से संदेश मिला है, जिसमें उन्हें आगाह किया गया है कि सरकार प्रायोजित हैकर्स उनके आईफोन में छेड़छाड़ कर सकते हैं। विपक्षी नेताओं ने अपने दावे के पक्ष में स्क्रीनशॉट भी साझा किए हैं। 
विज्ञापन


इन विपक्षी नेताओं ने लगाए आरोप
भाजपा नेता ने कहा कि पेगासस मैलवेयर मामले में जब सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त समिति ने राहुल गांधी से जांच के लिए अपना फोन उनके पास जमा करने को कहा था तो राहुल गांधी ने इनकार कर दिया था। बता दें कि शिवसेना (यूबीटी) प्रियंका चतुर्वेदी, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा, आप सांसद राघव चड्ढा, कांग्रेस सांसद शशि थरूर और पवन खेड़ा ने एपल का अलर्ट संदेश मिलने का दावा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


येचुरी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
एपल की ओर से अलर्ट आने के विवाद पर सीपीआईएम नेता सीताराम येचुरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। पत्र के साथ ही उन्होंने एपल से मिले अलर्ट की एक प्रति भी साझा की है। इसमें उन्होंने कहा कि हमारी निगरानी की जा रही है। राज्य लोकतंत्र का विरोधी है। उन्होंने यह भी आशंका जताई है कि उनके मोबाइल फोन तक रिमोट एक्सेस का इस्तेमाल उनके डिवाइस पर जानकारी प्लांट करने और फिर उन्हें दोषी ठहराने के लिए किया जा सकता है।


अमित मालवीय ने राहुल गांधी को घेरा
भाजपा नेता अमित मालवीय ने विपक्ष के आरोपों पर कहा कि एपल ने साफ किया है कि उन्होंने दुनियाभर में ऐसे संदेश भेजे हैं। करीब 150 देशों में एपल यूजर्स को ये संदेश मिले हैं और वह भी इसका पता नहीं लगा पा रहे हैं कि ये संदेश कैसे गए। विपक्ष के आरोपों को अमित मालवीय ने बेबुनियाद बताया और आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेशी ताकतों के प्रभाव में इस मुद्दे को उठा रहे हैं लेकिन वह जांच में कभी सहयोग नहीं करते। विपक्ष के पास सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है यही वजह है कि वह ऐसे झूठे मामले बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed