फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   apple iphone manufacturing plant wistron factory vandalized in karnataka kolar

कर्नाटकः एपल आईफोन बनाने वाली फैक्ट्री में तोड़फोड़, वेतन नहीं मिला तो कर्मचारियों ने मचाया उत्पात

Sat, 12 Dec 2020 01:04 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: अनिल पांडेय Updated Sat, 12 Dec 2020 01:04 PM IST
विज्ञापन
apple iphone manufacturing plant wistron factory vandalized in karnataka kolar
कर्नाटक पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

कर्नाटक में एपल आईफोन बनाने वाली एक फैक्ट्री में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। यह फैक्ट्री कर्नाटक के कोलार जिले के नरसापुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है। बताया जा रहा है कि यहां काम करने वाले कर्मचारियों को कई महीनों से वेतन नहीं मिला था, जिसके चलते उन्होंने जमकर उत्पात मचाया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। कुछ लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला    

जानकारी के मुताबिक, कर्नाटक के कोलार जिले में नरसापुर औद्योगिक क्षेत्र है। यहां ताईवान की एक कंपनी विस्ट्रॉन एपल आईफोन बनाती है। इस कंपनी की फैक्ट्री के कर्मचारियों ने जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने कांच के दरवाजे और कैबिन तोड़ डाले। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। कर्मचारियों ने फैक्ट्री में खड़े कुछ वाहनों को आग लगा दी। फैक्ट्री में पत्थरबाजी भी की। कंपनी के बोर्ड को भी आग के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन

कर्मचारियों ने लगाया यह आरोप

कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें कई महीने से वेतन नहीं मिला। कंपनी बार-बार वेतन देने का आश्वासन देती रही, लेकिन उन्हें पैसे नहीं दिए गए। इससे उनका गुजारा मुश्किल हो गया है। ऐसे में कर्मचारियों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने तोड़फोड़ कर डाली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने हालात पर पाया काबू

कर्मचारियों के गुस्से को देखते हुए फैक्ट्री प्रबंधन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने बल प्रयोग करके सभी उपद्रवियों को मौके से खदेड़ दिया। कंपनी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed