{"_id":"642c0b238fce192fb7046150","slug":"appeasement-politics-cabinet-minister-anurag-thakur-hits-out-at-mamata-nitish-over-ram-navami-violence-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ram Navami Violence: हिंसा को लेकर ममता-नीतीश पर भड़के अनुराग ठाकुर, तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ram Navami Violence: हिंसा को लेकर ममता-नीतीश पर भड़के अनुराग ठाकुर, तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया
Tue, 04 Apr 2023 05:09 PM IST
शिवेंद्र तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Tue, 04 Apr 2023 05:09 PM IST
सार
सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने जैन तीर्थंकर महावीर की 2622वीं जयंती पर विश्व शांति एवं सदभावना दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह की वोट बैंक की राजनीति देश के सामने कई समस्याएं पैदा करती है और कई चुनौतियां पेश करती है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को रामनवमी पर हिंसा की घटनाओं को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर फिर हमला बोला। मंत्री ने दोनों विपक्षी नेताओं पर अल्पसंख्यक वोटों के लिए तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस तरह की वोट बैंक की राजनीति देश के सामने कई समस्याएं पैदा करती है और कई चुनौतियां पेश करती है। ये बातें सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने दिल्ली में जैन तीर्थंकर महावीर की 2622वीं जयंती पर विश्व शांति एवं सदभावना दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं।
पिछले हफ्ते रामनवमी के त्योहार पर बिहार और पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर हिंसा की घटनाएं देखने को मिलीं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस वक्त यह प्रासंगिक मुद्दा है। दुनिया के एक हिस्से में लंबे समय से संघर्ष चल रहा है। जब हम भारत की स्थिति को देखते हैं, तो यहां शांति का वातावरण है लेकिन रामनवमी के जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से निकालने की अनुमति नहीं है।'
विज्ञापन
क्या मुख्यमंत्री समाज को विभाजित करने पर उतर आई हैं: अनुराग ठाकुर
पश्चिम बंगाल में रामनवमी के जुलूस के दौरान हिंसा का जिक्र करते हुए ठाकुर ने पूछा कि क्या राज्य की मुख्यमंत्री समाज को विभाजित करने पर उतर आई हैं क्योंकि उन्होंने कहा कि हिंदुओं को कुछ इलाकों से नहीं गुजरना चाहिए। उन्होंने कहा, यह अपने आप में चिंता का विषय है।
वोट बैंक की राजनीति करने का लगाया आरोप
ठाकुर ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया भर के देशों से कहते हैं कि यह युद्ध का युग नहीं है और चर्चा करने, विचार करने, लोकतंत्र का हिस्सा बनने और निर्णय लेने का समय है। दुनिया इस बात को स्वीकार करती है, लेकिन हमारे देश के दो राज्यों के मुख्यमंत्री इस तरह की बात कर रहे हैं और पक्षपात कर रहे हैं।' उन्होंने कहा कि वोट बैंक की राजनीति के लिए इस तरह से समाज में अशांति पैदा करना देश के लिए कई चुनौतियां और समस्याएं पैदा करता है।